प्रति शनिवार इंदौर से होगी रवाना।
हर सोमवार को अयोध्या से इंदौर के लिए चलेगी।
इंदौर : अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी बढ़ोतरी हुई है।इस बात को देखते हुए इंदौर से अयोध्या जाने के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी।पश्चिम रेलवे ने इस मांग को पूरा करते हुए इंदौर से अयोध्या के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की है।
यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलेगी और 23 घंटे 10 मिनट में इंदौर से अयोध्या पहुंचाएगी। यही ट्रेन अयोध्या से फिर इंदौर के लिए वापसी करेगी।
यह रहेंगे स्टॉपेज ।
अयोध्या ट्रेन का मुख्य रूप से रतलाम, उज्जैन, भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना और झांसी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। पहली ट्रेन इंदौर से 10 फरवरी को रवाना होगी। यही ट्रेन 12 फरवरी को इसी रूट से इंदौर के लिए वापस आएगी।
इसके बाद यह ट्रेन प्रति शनिवार दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना होगी। वह सबसे पहले रतलाम जंक्शन जाएगी वहां से घूम कर उज्जैन पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित रूट के स्टेशनों से होते हुए रविवार दोपहर 12.10 को अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से वापसी के लिए प्रति सोमवार रात 9.50 बजे रवाना होगी और मंगलवार रात 8.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इन दिनों में चलेगी :-
इंदौर से अयोध्या- 10,17,24 फरवरी (शनिवार)
अयोध्या से इंदौर – 12,19,26 फरवरी (सोमवार)
Related Posts
January 25, 2024 इंदौर में नेहरू स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे ध्वजारोहण।
पेश की जाएगी आकर्षक […]
March 31, 2021 साढ़े छह सौ के करीब मिले नए संक्रमित, दो दिन की तालाबंदी का नहीं हुआ कोई असर…?
इंदौर : दो दिन की तालाबंदी के बावजूद कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। […]
November 18, 2022 दो करोड़ से अधिक का टर्नओवर होने पर जीएसटीआर-9 भरना अनिवार्य – असावा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन व इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी एनुअल ऑडिट फॉर्म 9 […]
February 6, 2024 पांच कवियों को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा
नरेंद्र पाल जैन, सोनल जैन , एकाग्र शर्मा, मनुव्रत वाजपेयी और धीरज चौहान को मिलेगा काव्य […]
September 18, 2022 अपराधों की विवेचना में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व से पुलिस अधिकारियों को कराया अवगत
इन्दौर : अपराधों में त्वरित कार्रवाई व उनमें वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना […]
April 4, 2023 महाराष्ट्र के 40 सदस्यीय दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का किया अवलोकन
महापौर से की सौजन्य भेट।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, आईसीसीसी, देवगुराडिया […]
May 3, 2021 देवास में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर राजानी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को लिखा पत्र
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष […]