गौ ग्रास रथ का विहिप पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ।
इंदौर : सदियों से हमारे देश में परंपरा रही है कि प्रत्येक हिन्दू परिवार में पहली रोटी गौमाता के नाम की बनती है, उसके बाद परिवार के लिये. परन्तु पिछले कुछ समय से शहरी क्षेत्रों में घनी आबादी के बीच गायों का मिलना ही कठिन हो रहा था, इस वजह से या तो अनेक घरों में गाय के लिये रोटी बनाना बंद हो गई थी या बनती भी थी तो वह कई दिनों तक रसोई में पड़ी सूख जाती थी।
विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग ने उक्त समस्या का हल निकाला है। परिषद ने गौ-ग्रास रथ बनवाए हैं, जिसका शुभारंभ विहिप् के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव, राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ,प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया, प्रांत उपाध्यक्ष मुकेश जैन एवं विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया ने किया।
प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि प्रतिदिन ये रथ प्रातः ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाएंगे और घरों से गौ-ग्रास एकत्रित करेंगे।रथ पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र ( लाउड स्पीकर ) लगा है। उसमें भजन चलते रहेंगे जिससे लोगों को गौ-ग्रास रथ के आने का पता चल जाएगा।
विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया ने कहा कि ‘कम से कम एक रोटी प्रतिदिन प्रत्येक हिन्दू परिवार को गौ-ग्रास के रूप में अवश्य निकालना चाहिये।
Related Posts
September 5, 2020 सड़क पर दौड़ने लगी यात्री बसें, बीआरटीएस पर भी शुरू हुआ आई बसों का संचालन इंदौर : शुक्रवार को बस ऑपरेटरों की मांगों पर सहमति बनने के बाद इंदौर से अन्य शहरों के […]
January 26, 2022 देश की आजादी में मप्र का भी अहम योगदान, क्रांतिकारियों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक- शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में […]
May 30, 2023 विवादित प्लॉट बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बेखौफ..!
लसुड़िया पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते नहीं कर रही आरोपियों की गिरफ्तारी।
इंदौर : […]
October 9, 2021 नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चलाने पर भुगतना पड़ा 35 हजार रुपए अर्थदंड
इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को […]
October 30, 2022 कई मामलों में फरार दो हजार रूपए का इनामी बदमाश पकड़ाया
लंबे समय से फरार ₹2000 का इनामी बदमाश, अवैध शराब के साथ पुलिस थाना द्वारकापुरी की […]
October 9, 2023 दिगंबर जैन समाज ने मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व
सभी समाज क्षमावाणी पर्व से प्रेरणा लें : विजयवर्गीय
इन्दौर : भाजपा के राष्ट्रीय […]
February 1, 2022 पीछे की चिंता, आगे की सोच का, हर मनभावन, राग अमन कल्याण का बजट- मालू
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्रीय बजट को मनभावन बताते हुए कहा कि […]