मंत्री विजयवर्गीय ने जबलपुर एवं मंडला का किया दौरा।
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जबलपुर एवं मंडला का दौरा किया। यहां उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की। वृहद बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव के निमित्त आयोजित वृहद बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर देश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर संभाग प्रभारी कविता पाटीदार भी मौजूद रहे।
विकास भी और विरासत भी।
इसके बाद मंडला की बैठक में विजयवर्गीय ने कहा कि ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सम्पूर्ण विश्व में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। यह सब जनता जनार्दन के एक वोट की ताकत से ही संभव हुआ है।
यहां बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के साथ विधायक गण एवं भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Related Posts
September 5, 2020 विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की रखी आधारशिला इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन में 2 करोड़ रुपए से […]
July 2, 2023 गुरु पूर्णिमा पर जरी महल में विराजित होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे स्वामी महाराज
सैकड़ों लोगों ने ली गुरु मंत्र दीक्षा।
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]
February 19, 2022 छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया नमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी […]
October 1, 2021 महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को तनाव प्रबन्धन के सिखाए गए गुर
इन्दौर : इन्दौर पुलिस की महिला अधिकारियों ने कोविड pandemic के दौरान दोहरी चुनोतियो का […]
May 30, 2022 अगले 10 वर्षों में बंगलुरू, हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा इंदौर – मुख्यमंत्री
इंदौर : आनेवाले 10 वर्षों में इंदौर बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा […]
December 30, 2022 पीएम मोदी की मां हीरा बा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन
गांधीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि।
शुक्रवार तड़के हो गया था […]
April 20, 2022 कर्मवीर योद्धा स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की दूसरी पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : वर्ष 2020 के कोरोना काल के शुरुआती समय , जब इस खतरनाक बीमारी के संबंध में कोई […]