पहले दिन खेले गए चार मैच।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित मैदान पर आयोजित मीडिया सीरीज सीजन 13 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार, 29 फरवरी को हुआ। इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। स्पर्धा के औपचारिक उद्घाटन के बाद विभिन्न मीडिया टीमों के बीच पहले दौर के मुकाबले खेले गए।
स्पर्धा के आयोजक इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि पहले दिन कुल चार मैच खेले गए। इनमें दैनिक भास्कर ने प्रयास न्यूज को, सिटी न्यूज ने पीपुल्स समाचार को, डीजियाना ने इंदौर समाचार को और प्रभात किरण ने पत्रकार एकादश को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले दिन डीजियाना के सौरभ पंवार और प्रभात किरण के करण व राजकुमार ने धमाकेदार पारियां खेलकर अपनी टीमों को बड़े अंतर से जीत दिलाई।अहम बात ये रही कि हारी हुई टीमों को भी पुरस्कार दिए गए।
आयोजक दीपक कर्दम ने बताया कि शुक्रवार एक मार्च को लोकस्वामी विरुद्ध रेड टीवी, एसजेएमसी विरुद्ध नईदुनिया, इंदौर प्रेस क्लब विरुद्ध मातरम इंडिया और अग्निबाण विरुद्ध खबर मप्र के बीच मैच खेले जाएंगे।
Related Posts
June 4, 2024 रुझानों में एनडीए को बहुमत पर इंडी गठबंधन दे रहा कड़ी टक्कर
इंदौर : लोकसभा चुनाव - 2024 के रुझान आना शुरू हो गए हैं। रुझानों में बीजेपी नित एनडीए […]
November 17, 2019 गुरुनानक देवजी के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने निकाला विशाल नगर कीर्तन इंदौर : श्री गुरु नानक देवजी के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने रविवार को […]
November 19, 2023 छठ व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
शहर, प्रदेश, देशवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं की।
उदीयमान […]
February 11, 2024 छात्रों में वित्तीय कौशल के विकास हेतु बोली प्रतियोगिता बिडविज का आयोजन
पीआईएमआर फाइनेंस क्लब के बैनर तले संपन्न हुई प्रतियोगिता।
विजेता छात्रों को किया गया […]
May 22, 2020 थम नहीं रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, दो और मरीजों की थम गई सांसें..! इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर में भले ही कमीं आई हो पर ये […]
June 27, 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत की शान बढ़ाएगा इंडिया हाउस
रिलायंस फाउंडेशन ने आईओसी के साथ साझेदारी में तैयार किया है इंडिया हाउस।
मुंबई : अब […]
February 23, 2022 संगीन अपराधों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : हत्या के प्रयास व डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपी, […]