राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत

  
Last Updated:  July 22, 2022 " 12:00 am"

नई दिल्ली : देश को 15 वा राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से पराजित किया। मतगणना के तीसरे दौर में ही उन्होंने जीत के लिए जरूरी मत हासिल कर लिए थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति के चुनाव में कुल 4754 मत पड़े, इनमें से 4701 वैध पाए गए। 53 अमान्य घोषित किए गए। राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार को 5,28,491 मूल्य के वोट पाना जरूरी था।द्रौपदी मुर्मू ने प्रथम वरीयता के 2824 वोट हासिल किए, जिनका कुल मूल्य 6,76,803 है।

प्रधानमंत्री मोदी ने घर जाकर दी बधाई।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के घर जाकर उन्हें बधाई दी। मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी श्रीमती मुर्मू को बधाई प्रेषित की। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।उन्होंने लिखा “मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें बधाई देता हूं।मैं उम्मीद करता हूं कि भारत के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने एक टीचर, क्लर्क, मंत्री, राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर तय किया है।

25 जुलाई को लेंगी शपथ।

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की विधिवत शपथ लेंगी। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *