इंदौर: ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन 8 से 10 फरवरी तक किया जा रहा है। लाभ- गंगा कन्वेंशन सेंटर बायपास इंदौर पर लगाई जा रही इस प्रदर्शनी में दाल मिलों की नई तकनीक की मशीनरी, पार्ट्स और नवीनतम कलर सौर्टेक्स मशीनें प्रदर्शित की जाएंगी।
ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल सुरेका और सुभाष गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश- विदेश के दो हजार से ज्यादा दाल, दलहन और खाद्यान्न व्यापारी भाग लेंगे। प्रदर्शनी के दौरान कच्चे माल की उपलब्धता, जीएसटी के प्रभाव, पैकेजिंग की चुनौतियां और सरकारी नीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।
दाल मिल एसोसिएशन के सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि दाल मिल संचालकों और व्यापारियों को नई तकनीक की जानकारी देने के साथ अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को साफ और अच्छी क्वालिटी की दालें उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि कई मल्टी नेशनल कंपनियां भी प्रदर्शनी में अपने स्टॉल लगा रहीं हैं।
दाल मिलों के लिए उपयोगी अत्याधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी 8 फरवरी से
Last Updated: February 6, 2019 " 07:17 am"
Facebook Comments