कुल ग्यारह पदों के लिए 37 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में।
इंदौर : अभिभाषकों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार एक मार्च को वोट डाले गए। कुल ग्यारह पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के कुछ अंतराल के बाद मतगणना शुरू कर दी गई। देर रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी म्यदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की गुहार लगा रहे थे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 5-5, सचिव पद पर तीन, सहसचिव पद के लिए सात और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें चार महिला प्रत्याशी हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मतदान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कुल 4495 सदस्यों में से 2970 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। कुल 100 अभिभाषकों की टीम मतदान संपन्न कराने में तैनात की गई थी। मतदान के लिए कुल 48 बूथ बनाए गए थे। मतदान के आधे घंटे के अंतराल के बाद मतगणना प्रारंभ कर दी गई। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना में 80 लोगों की टीम तैनात की गई है।
Related Posts
March 27, 2023 आईएमए इंदौर ने आम लोगों के लिए रखा सीपीआर का प्रशिक्षण सत्र
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा रविवार को सीपीआर का प्रशिक्षण सत्र […]
October 15, 2021 लाडली लक्ष्मियों के खाते में सीएम शिवराज ने जमा किए साढ़े 71 लाख रुपए
इंदौर : इंदौर की साक्षी बागडी, खुशी गौड़, हर्षिता चौहान, दिव्या कुवाले, महिमा मिश्रा, […]
September 30, 2022 गौमाता की रक्षा का संदेश देने के साथ लंपी वायरस रूपी रावण का होगा दहन
इंदौर : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा महापर्व के करीब आते ही रावण दहन की […]
January 8, 2025 कैमरे वाला चश्मा पहनकर राम मंदिर में घुसा युवक
पुलिस ने लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ।
अयोध्या : राम मंदिर में […]
October 7, 2022 रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : रेस्टोरेंट संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का चंद घण्टो […]
March 26, 2022 मसा सभा के नाट्य महोत्सव में पहले दिन दो नाटको का मंचन
इंदौर : माई मंगेशकर सभागृह में महाराष्ट्र साहित्य सभा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में […]
August 30, 2020 बीजेपी कार्यालय में महिला और व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने की गणनायक की आराधना इंदौर : भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेशजी की आरती प्रतिदिन पार्टी के अलग- अलग प्रकोष्ठ के […]