इंदौर : देश, प्रदेश और शहर में भगवान भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि, धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में शिवशंकर के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। हर – हर महादेव की गूंज मंदिरों में गुंजायमान हो रही है।
पत्रकार बिरादरी भी भोलेनाथ की भक्ति में पीछे नहीं है। इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिलपित्रेश्वर शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भगवान भोलेनाथ के साथ शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया है। महाशिवरात्रि के महापर्व पर यहां पं. धीरंद्र राजौरिया ने शिव आराधना के साथ विधि विधान से पूजन करवाया। महाआरती में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, मुकेश तिवारी, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, दीपक यादव, गिरधर नागर, अनिल यादव, शैलेश पाठक, कमलेश सेन, बालकृष्ण मुले, प्रकाश तिवारी, उमेश सेन, धमेंद्र खटके, रवि वर्मा, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, विजय भट्ट, आशीष तिवारी सहित मीडिया के कई साथी शामिल हुए। बाद में फरियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरण भी किया गया।
Related Posts
March 9, 2023 अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]
July 22, 2021 दैनिक भास्कर समूह के मीडिया सहित तमाम ठिकानों पर आयकर के छापे
नई दिल्ली : दैनिक भास्कर समूह एवं अग्रवाल बंधुओं पर इन्कम टैक्स की रेड में भोपाल, […]
January 7, 2021 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का सीएम शिवराज ने किया विमोचन
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 19, 20 एवं 21 […]
November 9, 2021 बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी, जनजाति नायकों से युवाओं को कराएंगे अवगत
इंदौर : 15 नवम्बर को भोपाल में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती, जनजाति गौरव दिवस के रूप में […]
March 5, 2021 कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने दो सौ के पार हुई पर ग्रोथ रेट में आई कमीं…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार अपने पैर पसार रहा है। टेस्टिंग बढ़ने के साथ […]
June 7, 2019 छत्रपति शिवाजी ने लोगों में राष्ट्रवाद का भाव जगाया- वशिष्ठ छत्रपति शिवाजी महाराज के 345 वे राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में शोभा कुटुम्बले स्मृति […]
June 9, 2022 क्राइम ब्रांच ने आवेदक को वापस दिलाए 18 लाख रूपए
इंदौर : धोखाधड़ी के शिकार आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच […]