भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरभ शर्मा ने तीन महीने पहले कैफे पर नशा बिकने की शिकायत की थी।
इंदौर : भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कैफे संचालक व उसके साथियों ने भाजपा नेता सहित अन्य युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल भाजपा नेता ने कैफे संचालक पर नशा बेचने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, श्रीकृष्ण एवेन्यू लिंबोदी खंडवा रोड़ निवासी सौरभ शर्मा की शिकायत पर शिवाय कैफे के संचालक शिवाय और विवान मुकाती पर केस दर्ज किया गया है। सौरभ भाजयुमो का पदाधिकारी है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह विष्णुपुरी कॉलोनी में कैफे के सामने खड़ा था। आरोपित नशे की अवस्था में आया और चाकू से हमला कर दिया। उसके साथ चार लोग भी थे। दोस्त शिवम अहिरवार ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से हमला किया। सौरभ के मुताबिक, कैफे पर नशाखोरी होती है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है। करीब तीन महीने पूर्व उसकी शिकायत की थी। आरोपी कैफे संचालक ने इसी रंजिश में हमला किया है।
Related Posts
December 27, 2019 ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ महाअभियान में भोपाल के बाशिंदों ने निभाई सक्रिय भागीदारी भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री की अपील पर हजारों लोग मिलावट के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उतर […]
July 8, 2025 लव जिहाद की चुनौती का मुकाबला करने हेतु आगे आएं कार्यकर्ता : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में […]
June 2, 2021 जेल में डाले गए ठेले सब्जी वालों के परिजनों से मिले शुक्ला- बाकलीवाल, राशन व आर्थिक मदद मुहैया कराई
इंदौर : मंगलवार को इंदौर अनलॉक होते ही,प्रशासन का डंडा भी अनलॉक हो गया। पहला डंडा गरीब […]
April 13, 2019 स्पीड ब्रेकर से उछलकर खंभे से टकराया ट्रक जलकर खाक उज्जैन: राजस्थान से इंदौर आ रहा ट्रक उज्जैन में महाकाल द्वार के पास हादसे का शिकार हो […]
July 11, 2021 स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की याद में सीएम शिवराज ने रोपा पौधा, विभिन्न स्थानों पर रोपे गए हजारों पौधे
इंदौर : रविवार को अल्प प्रवास पर इंदौर आए मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन पूर्व शिक्षा […]
May 15, 2024 कालोनियों के बगीचों को समय सीमा में विकसित करें
महापौर ने की स्मार्ट सिटी और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक।
निर्माण कार्यों में शिफ्ट […]
June 27, 2022 आषाढ़ी एकादशी पर सानंद के मंच से बहेगी भक्तिरस की धारा
इन्दौर : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपूर, पंचम निषाद मुंबई एवं सानंद […]