बकाया संपत्ति कर व अन्य करों की वसूली के लिए होगी नीलामी।
नगर निगम कर की बकाया राशि की वसूली के लिए कुर्क संपत्ति की करेगा नीलामी की कार्रवाई।
इंदौर : नगर निगम की खस्ता माली हालत को देखते हुए राजस्व की राशि बकाया होने पर बकायादारो के विरूद्ध जब्ती/कुर्की की कार्रवाई की जाकर संपत्ति की नीलामी भी की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 19 स्थित सहारा इंडिया कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड की संपत्ति सहारा सिटी होम्स पता सर्वे 167 से 187 तक ग्राम भिचोली मरदाना बायपास रोड (क्षेत्रफल 18066.46 वर्ग मीटर रिक्त भूखण्ड) पर बकाया राशि 22 करोड 94 लाख से अधिक होने पर पूर्व में कुर्की की कार्रवाई की गई थी।
अपर आयुक्त मिश्रा ने बताया कि आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में ऐसी संपति जिन पर राजस्व बकाया होने पर जब्ती/कुर्की की कार्रवाई की गई थी, नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत संबंधित संपत्ति को जोन, राजस्व विभाग में देय संपत्ति कर एवं अन्य कर की राशि बकाया होने पर कुर्क की गई थी, जो जैसी है, जहां है, के आधार पर दिनांक 26 मार्च 2023 को नीलाम की जाएगी।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा समस्त सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि ऐसे बकायादार जिनकी संपति को पूर्व में कुर्क किया गया था, की संपति को नीलाम कर बकाया कर की राशि वसूल करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
September 24, 2021 कोरोना का विस्फोट, महू सैन्य इलाके में 30 जवान पाए गए संक्रमित
इंदौर : लम्बे समय बाद कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया है, हालांकि ये उछाल जिले के […]
February 13, 2024 10 श्रेष्ठ कहानियों के रचयिताओं को प्रेम कुमारी नाहटा पुरस्कार से किया सम्मानित
दुबई,जयपुर,ग्वालियर,भोपाल,जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने जीता पुरस्कार।
साहित्यकार […]
April 17, 2021 कोरोना का कहर जारी, 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिल रहे नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ताजा लहर आम लोगों का जीना मुश्किल किए हुए है। संक्रमितों की […]
December 14, 2023 17 दिसंबर को होगा एनआरआई इंदौरी सम्मेलन
32 देशों से करीब 250 इंदौरी करेंगे सम्मेलन में शिरकत।
बड़ी संख्या में सम्मेलन से […]
August 9, 2022 डिलीवरी बॉय के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 4 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोल बाग़, कालिन्दी टाउन की सर्विस रोड पर हुए […]
October 10, 2022 फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए आयात कम करना जरूरी – गडकरी
मध्यप्रदेश अपनी सोया नीति बनाएं।
दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का […]
January 14, 2023 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ 15 जनवरी को
बैकुंठ रथ और मेडिकल उपकरण बैंक के बाद समाजबंधुओं के लिए एक और सौगात।
इंदौर : आद्य […]