पड़ोसियों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर छुड़ाया बच्ची को।
आरोपी युवक को किया पुलिस के हवाले।
इंदौर : बाइक सवार एक युवक ने होली पर 3 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले जाने की कोशिश की। आरोपी बाइक पर बैठाकर बच्ची को ले जाने लगा,इस बीच पड़ोस के लोगों ने देखा और आरोपी को पकड़कर बच्ची को बचा लिया। जानकारी के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। फरियादी विजय सारवान उम्र 40 साल निवासी आईडीए मल्टी स्कीम 140 की 3 साल की बच्ची सोमवार को होली पर घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा, पड़ोसियों ने बच्ची को ले जाते हुए युवक को देखा तो उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम दीपक दुबे उम्र 32 साल निवासी बिचौली मर्दाना बताया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस आरोपी दीपक को पकड़ कर थाने ले गई। यहां बच्ची के पिता विजय की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 363 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Related Posts
March 31, 2023 ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं शासन – प्रशासन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने गुरुवार को पटेल नगर मंदिर में हो रहे धार्मिक […]
June 21, 2021 मोघे- मूलचंदानी की अपील हर व्यक्ति लगवाए कोरोना से बचाव का टीका
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे और प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने […]
November 9, 2023 राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का जनक बताना गलत
विधायक मेंदोला ने प्रियंका गांधी के बयान पर किया पलटवार।
इंदौर : प्रियंका गांधी […]
April 5, 2021 आठ सौ के करीब मिले नए कोरोना संक्रमित पर टेस्टिंग के अनुपात में ग्रोथ रेट हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है पर इसे लेकर […]
November 3, 2019 जन्मों के पुण्य और सौभाग्य से पैदा होती है बेटी- पं. पाठक इंदौर : कनाड़िया रोड स्थित वैभव नगर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे […]
April 10, 2021 राजकीय सम्मान के साथ स्व. महेश जोशी का किया गया अंतिम संस्कार, गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : काँग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामबाग […]
September 25, 2021 महँगाई और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, जातिगत जनगणना पर ऐतराज नहीं- आठवले
इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने स्वीकार किया है कि […]