पहले दिन कन्याओं का किया गया पाद पूजन ।
इन्दौर : हरसोला स्थित स्वयंभू माँ भवानी माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर घट स्थापना के साथ माँ भवानी को नए वस्त्र पहनाकर मंदिर परिसर को सजाया गया और कन्याओं का पाद-पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य एवं भगवताचार्य पं. बालकृष्ण शर्मा ने अपने आशीर्वचन देते हुए देश के उत्थान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मदन परमालिया एवं पं. भरत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ के स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं का पाद-पूजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की टोली ने भजनों और ढोलक थाप से समां बांध दिया।
नवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। नौ दिनों तक माँ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। समापन पर हवन- पूजन कर भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
परमालिया ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण का कार्य जोरो-शोरो पर चल रहा है, जो अंतिम चरण में है।
Related Posts
May 7, 2023 अपनी क्षमतानुसार ही करें जिम में व्यायाम : डॉ. पंचोलिया
जिम में होने वाली मौतें- कारण और उपाय पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन।
इंदौर : बीते दिनों […]
February 17, 2021 सीधी बस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शिवराज, सरकार की ओर से हरसम्भव मदद का दिया भरोसा
भोपाल : मंगलवार को सीधी में हुए बस हादसे के जिम्मेदार बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]
October 24, 2022 भारत की पाकिस्तान पर जीत का इंदौर में जमकर मनाया गया जश्न
इंदौर : आईसीसी टी - 20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच […]
July 18, 2022 दूसरे चरण के मतदान वाले नगरीय निकायों में 20 जुलाई को होगी मतगणना
5 नगर निगम, 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद में होगी मतगणना।
भोपाल : नगरीय निकाय […]
April 24, 2021 ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए अब ली जा रही वायुसेना की मदद
इंदौर : केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर के अस्पतालों में त्वरित और निर्बाध ऑक्सीजन की […]
September 12, 2023 अपने ही फ्लैट में अनैतिक व्यापार चलाना पड़ा महंगा, होना पड़ा बेदखल
इंदौर : अवैधानिक रूप से फ्लैट मे देह व्यापार संचालित किए जानें पर, पुलिस आयुक्त नगरीय […]
December 9, 2019 अमित सोनी की पुलिस रिमांड 12 दिसंबर तक बढ़ी इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के प्रबंध संपादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी की […]