अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से 21 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया है। द्वारकापुरी पुलिस द्वारा 12 दिन पूर्व भी 53.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसे मिलाकर अब तक कुल 74.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह अवैध गांजा, शहर के युवाओं, स्टूडेंट्स और आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त लोगों को सप्लाई किया जाता था।
केट चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए स्कूटी सवार आरोपियों के नाम 1. दीपक सिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी रामाखेडा बैरसिया रोड थाना निशातपुरा जिला भोपाल, 2. हरिशंकर शाह उम्र 40 साल निवासी भोजपुर बिहार, हाल निवास पाण्डेसरा जिला सूरत गुजरात और 3.शुभम राठौर उम्र 21 साल निवासी करोंद, थाना निशातपुरा भोपाल होना बताया गया। आरोपियों से जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों से अवैध गांजे के लाने व सप्लाई करने के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर इनमें संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
- November 6, 2022 माधव सृष्टि कैंसर केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य का शुभारंभ
18 से 24 माह में पूरा होगा निर्माण।
कैंसर की जांच, उपचार व निदान की सुविधा न्यूनतम […]
- February 22, 2021 मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हो पत्रकारिता
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीसरा दिन।
भविष्य की मीडिया शिक्षा पर हुआ रोचक टॉक […]
- August 3, 2023 भगवान श्री वेंकटेश की भक्ति भाव से की गई पूजा – अर्चना
भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया, भजनों की दी गई प्रस्तुति।
इंदौर : श्री पद्मावती […]
- October 30, 2023 बीते 18 वर्षों में मप्र में धीमी हुई औद्योगिक विकास की गति
सड़क, बिजली, पानी और अन्य समस्याओं से जूझ रहें उद्योग।
बड़े निवेशक मप्र में निवेश से […]
- December 1, 2020 डॉ. भरत साबू के डायबिटिक पेशंट में कोरोना पर केंद्रित शोध पत्र को मिला पहला पुरस्कार
इंदौर : किसी भी नई बीमारी के बारे में जितनी अधिक जानकारी होती है, मरीजों की जान बचाने […]
- February 2, 2023 नई दिल्ली में मप्र भवन का मुख्यमंत्री चौहान ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में अत्याधुनिक सुविधाओं से […]
- July 21, 2023 पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, लगवाई उठक - बैठक।
इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र […]