आरती, पूजन और महाप्रसाद का किया गया वितरण।
रामभक्त हनुमान का किया गया विशेष श्रृंगार।
दर्शन पूजन के लिए लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
इंदौर : प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव मनाने के साथ हवन पूजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस मौके पर बजरंगबली का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया था। दिनभर अंजनी पुत्र हनुमान के दर्शन – पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तन तांता लगा रहा। जगह – जगह महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।
राजबाड़ा स्थित प्राचीन श्री बनखंडी हनुमान मंदिर पर सुबह हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत आरती के साथ हुई। मंदिर के पुजारी महंत धर्मेन्द्र बैरागी ने बताया कि जन्म आरती, विशेष श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण के बाद लगातार भक्तों का मेला जुटा रहा। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर आकर पूजा-अर्चना एवं अभिषेक में उपस्थिति दर्ज कराई। रात 8 बजे सुंदरकांड एवं भजन संध्या के आयोजन भी हुए। पुजारी द्वारा हनुमानजी को पान के बीड़े सहित 56 समर्पित किए गए। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर के बाहर भक्तों के सैलाब को व्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान किया। हनुमानजी का पुष्पों एवं विद्युत सज्जा के बीच मनोहारी श्रृंगार दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Related Posts
July 20, 2023 कविवर्य नीरज को रचनाकारों ने पेश की काव्यमय श्रद्धांजलि
मातृभाषा एवं इन्दौर टॉक ने रचनाकारों को किया सम्मानित।
इन्दौर : गीत ऋषि गोपालदास […]
August 2, 2019 पीड़ित पक्ष के प्रति संवेदनशील हो पुलिस का बर्ताव- डीजीपी भोपाल : पुलिस अधिकारी अच्छे मनोवैज्ञानिक भी बनें, जिससे पीडि़तों की काउंसलिंग कर उनकी […]
April 3, 2019 देशद्रोह का कानून खत्म करने के वादे पर घिरी कांग्रेस नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबो, किसानों और युवाओं को सब्जबाग […]
October 9, 2021 गुरुग्राम में दो घंटे में हत्या की दो वारदातों से मची सनसनी, हत्यारे फरार
नई दिल्ली : दिल्ली- एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम शुक्रवार को गोलियों की आवाज से […]
May 22, 2022 कल्याणी माताओं के हाथों करवाया श्री दत्त माऊली स्वागत द्वार का लोकार्पण
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान के मार्ग पर नगर निगम ने श्री […]
January 7, 2023 सराफा से भिक्षावृत्ति करते पकड़े गए बच्चों ने किया सनसनीखेज खुलासा..!
भिक्षा में मिले पैसों के बदले मिलता था नशे के लिए थीनर ।
कुछ लोग बच्चों से भिक्षा […]
May 17, 2023 जिम संचालकों के लिए आईएमए इंदौर ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण शिविर
प्रत्येक रविवार आम नागरिक भी ले सकेंगे सीपीआर का प्रशिक्षण।
इंदौर : जिम्नेशियम में […]