मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को बेबुनियाद और सत्य से परे बताया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मुकेश अंबानी परिवार सहित लंदन के स्टोक पार्क में अपना दूसरा घर बसाने जा रहे हैं। कंपनी ने इन अटकलों को अनुचित और भ्रम पैदा करने वाला करार दिया है।
हाल ही में एक अखबार ने अंबानी परिवार के लंदन के स्टोक पार्क में आंशिक रूप से बसने की योजना के बारे में रिपोर्टिंग की थी। कंपनी ने इसे तथ्यों से परे बताया है। खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर भी इन अटकलों की खूब चर्चा हुई।
बयान में कंपनी ने कहा है कि “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की, लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है। रिलायंस समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने लंदन में स्टोक-पार्क एस्टेट को खरीदा है और इस हेरिटेज संपत्ति को एक गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में बदलने की योजना है।
कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।
Related Posts
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
April 27, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 31 नए मरीज मिले, 12 सौ के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी कम तो कभी ज्यादा […]
February 22, 2024 खजराना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को दिया जा रहा अंजाम
महापौर के निर्देश पर चलाई जा रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम।
खजराना की प्रमुख सड़क पर […]
March 20, 2017 BHOPAL UJJAIN.. PASSENGER TRAIN BLAST SPECIAL…. NGO सत्य सन्देश फाउंडेशन का हाथ भी?
नाम ही मात्र सत्य सन्देश...चलाने वाले का नाम […]
June 17, 2020 इंदौर प्रेस क्लब परिसर को किया गया सेनिटाइज इंदौर : लॉकडाउन के बाद इंदौर प्रेस क्लब परिसर सदस्यों के लिए खोला गया है।अन्य गतिविधियां […]
April 7, 2020 3 और मरीजों ने कोरोना को दी शिकस्त, अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज इंदौर : मप्र में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने इंदौर में अब सुकून देने वाली खबरें आ […]
December 11, 2022 यातायात नियमों का पालन करने की पुलिसकर्मियों को दिलवाई गई शपथ
पुलिस कर्मियों ने ली स्वयं के साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करवाने […]