युवक की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया शव।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के नंदबाग की घटना।
इंदौर : शहर में हत्या की बढ़ती वारदातें पुलिस की सक्रियता और मुखबिर तंत्र पर सवालिया निशान खड़ा कर रहीं हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश बोरे में बंद कर खुले मैदान में फेंक दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के हाथ बंधे थे, शरीर पर थे चोटों के निशान।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक निगमकर्मियों की सूचना पर नंदबाग स्थित आईडीए बिल्डिंग के मैदान से बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे यह प्रतीत हो रहा था की बुरी तरह मारपीट कर युवक की हत्या की गई और शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। शव सड़ने लगा था, जिससे यह अनुमान लगाया गया की युवक की हत्या को 24 घंटे हो चुके थे।
शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
Related Posts
June 30, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 3 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
1 जुलाई को गुरु मंत्र दीक्षा दी जाएगी।
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]
August 28, 2023 विधानसभा 2 में बीजेपी की विशाल बाइक रैली
सूरत, गुजरात से विधायक पाटिल ने स्कूटी और विधायक मेंदोला ने चलाई बुलेट।
ढोल ढमाके के […]
July 2, 2023 अण्णा महाराज संस्थान में गायन और वादन की प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में तीन दिवसीय […]
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
October 30, 2022 कई मामलों में फरार दो हजार रूपए का इनामी बदमाश पकड़ाया
लंबे समय से फरार ₹2000 का इनामी बदमाश, अवैध शराब के साथ पुलिस थाना द्वारकापुरी की […]
May 25, 2021 भारत में कोरोना की दूसरी लहर चीन की है साजिश, बोले कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार […]
January 18, 2023 स्वच्छता के नए गीत की लॉन्चिंग और नागरिक पत्रिका का विमोचन
मां अहिल्या की नगरी इंदौर उन्नति की नगरी है- सत्तन
पत्रिका नागरिक नागरिको की बनेगी […]