महापौर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को त्वरित कार्रवाई के लिए दिया धन्यवाद।
महापौर ने उच्च स्तरीय समिति से घोटाले की जांच का किया आग्रह।
इंदौर : सोमवार को अल्पप्रवास पर इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा कर नगर पालिक निगम में करोड़ों का घोटाला करने वाले दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने का अनुरोध किया था।उन्होंने घोटाले की उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच की मांग भी की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस घोटाले की उच्च स्तरीय समिति के द्वारा उचित निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया, वहीं इस घोटाले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने वाले निगम अधिकारी अभय राठौर, उदय भदोरिया और चेतन भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस त्वरित एक्शन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दे कि 107 करोड़ रुपए के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस ने संबंधित ठेकेदार फर्मों के संचालकों सहित अभी तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपी निगम अधिकारी अभय राठौर फरार है। उस पर इनाम भी घोषित किया गया है।
Related Posts
April 23, 2021 मोबाइल लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खरीददार को भी लिया गिरफ्त में
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदात करनेवाले दो बदमाशों को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
July 21, 2020 अधिक संक्रमण वाले जिलों में अब सप्ताह में दो दिन होगा टोटल लॉकडाउन… इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के […]
February 6, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपात बैठक बुलाकर हरदा की घटना का लिया जायजा
घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
इंदौर, भोपाल व अन्य जिलों से […]
May 27, 2022 सहमति से वैश्यावृत्ति करने वालों पर आपराधिक कार्रवाई न करें पुलिस – सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि वेश्यावृत्ति भी एक प्रोफेशन है। कोर्ट ने […]
July 7, 2024 मनोहारी फूल बंगले में विराजित प्रभु वेंकटेश के दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
देश की तीसरी सबसे बड़ी परम्परागत गौरवशाली रथयात्रा 07 जुलाई को श्री लक्ष्मी […]
October 1, 2023 प्रदेश के हर जरूरतमंद दिव्यांग को दी जाएगी रेट्रोफिटिंग स्कूटी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री चौहान ने रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित डायलिसिस, सिकल सेल एवं थैलेसीमिया […]
October 27, 2022 आनंद विभाग के प्रमुख सचिव ने निराश्रित बुजुर्गों को कराया भोजन
आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा ने आनंदम केंद्र का किया अवलोकन।
इंदौर: […]