स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं संस्कार भारती की संयुक्त पहल।
इंदौर : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में जनता की मतदान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्टेट प्रेस क्लब मप्र एवं संस्कार भारती, जिला इंदौर ने शहर के चार स्थानों पर रंगोली के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया।
रविवार 5 मई को इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई गई। लगभग 200 वर्ग फ़ीट की रंगोली में मां अहिल्या को केंद्र में रखकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी तरह अभिनव कला समाज प्रांगण में भी एक अन्य रंगोली बनाई गई। इस रंगोली के मध्य में ऊँगली का चिन्ह बनाया गया।
दोनों रंगोलिया का लोगों ने अवलोकन किया और सेल्फी लेकर मतदान के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया।
अभियान के अगले चरण में 56 दुकान और पलासिया सेल्फी पॉइंट पर रंगोली बनाई जाएगी।
रंगोली की मुख्य कलाकार छाया मलमकार ने बताया कि वैशाली मलमकर, साक्षी जैन, चंचला पुणेकर, रमेश मलमकर, स्वाति सूपेकर, अवनि पुणेकर, अविनाश मोतीवाले इस रंगोली अभियान में सहयोगी कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संजय तराणेकर, सुधीर सूबेदार, विश्वास पुरकर, दिनेश दवे,रोहित अग्निहोत्री,बीजेपी मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, रंजना ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष मिश्रा एवं सुदेश तिवारी ने रंगोली का अवलोकन किया। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की ओर से प्रवीण कुमार खारीवाल, मीना राणा शाह एवं आलोक वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत किया।
Related Posts
December 16, 2021 महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी के थे महिला से अवैध संबंध, शादी का दबाव बनाने पर कर दी हत्या
इंदौर : कनाडिया पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को […]
September 29, 2023 इंदौर की सड़कों पर निकला झिलमिलाती झांकियों का कारवां
झांकियों के चल समारोह को देखने उमड़ी भारी भीड़।
चंद्रयान, विकास, स्वच्छता, पर्यावरण, […]
July 14, 2021 कोरोना अनुकूल व्यवहार को लेकर लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका- डॉ. खाड़े
इंदौर : जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि मीडिया, समाज का नेतृत्व करते हुए […]
May 28, 2019 लालवानी ने रिकॉर्ड मतों से जीत को बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम इंदौर: भारी बहुमत से सांसद चुने गए शंकर लालवानी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के […]
September 22, 2020 दिवंगत जेल प्रहरी का भी निकाल दिया तबादला आदेश, कांग्रेस विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप भोपाल : मध्य प्रदेश जेल विभाग में एक मृत प्रहरी रशीद खान का ट्रांसफर किए जाने को लेकर […]
June 4, 2023 हवाई जहाज से गंगासागर की यात्रा पर रवाना हुए खंडवा के 32 बुजुर्ग तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना।
इंदौर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को […]
June 5, 2024 गुरु गोलवलकर की 51 वी पुण्यतिथि पर 51 बस्तियों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर
05 हजार से अधिक मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड टेस्ट।
इंदौर : श्री गुरुजी […]