भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मंत्री विजयवर्गीय ने किया मंथन।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे सहित विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर हर मामले में नंबर वन है। अब हमें मतदान में भी अपने इंदौर को नंबर 01 बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने भाजपा परिवार के सभी सदस्य जुट जाएं।
उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश के साथ ही देशभर में भाजपा की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, जयपाल सिंह चावड़ा, अशोक चौहान चांदू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Related Posts
July 30, 2020 सैम्पल टेस्टिंग में कमीं के बावजूद 10 फीसदी तक पहुंची कोरोना संक्रमण दर, पेंडिंग मामले बढ़े…! इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से सैम्पलिंग और टेस्टिंग में आई कमीं हैरत में डालने वाली है। […]
December 7, 2022 यूनिसेफ टीम ने सखी केंद्र, बाल आश्रम और सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण
इंदौर: मध्यप्रदेश यूनिसेफ और ममता एचआईएमसी की टीमों ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा […]
July 27, 2021 पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के नए पीआरओ मीणा ने संभाला पदभार
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के नए जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने मंगलवार को […]
May 12, 2020 डॉक्टर्स, स्टॉफ को दुआ देते हुए घर लौटे 13 मरीज..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
April 4, 2023 महाराष्ट्र के 40 सदस्यीय दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का किया अवलोकन
महापौर से की सौजन्य भेट।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, आईसीसीसी, देवगुराडिया […]
October 2, 2021 सीएम शिवराज ने यूपीएससी सेकंड टॉपर रही जाग्रति को मिठाई खिलाकर दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से UPSC में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रही […]
February 12, 2022 बीजेपी नेता के घर पर हमले के मामले में कुछ युवक गिरफ्तार
इंदौर : भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर गुरुवार रात किए गए हमले के मामले में […]