गीदड़ भभकियों से भारत न कभी डरा है और न डरने वाला है..
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया करारा पलटवार।
बोले विजयवर्गीय, ये 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है।
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर करारा पलटवार किया है।
ये 2014 के पहले का नहीं, 2024 का भारत है।
मंत्री विजयवर्गीय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहते हैं,भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए, उसके पास परमाणु बम है। मैं मणिशंकर अय्यर से कहना चाहता हूं कि यह 2014 के पहले वाला भारत नहीं है, ये 2024 का भारत है।
गीदड़ भभकियों से भारत कभी डरने वाला नहीं है।
विजयवर्गीय ने कहा कि आज भारत के पास जल, थल और नभ में मार करने वाली घातक मिसाइलें हैं। ये 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है। याद रखना इस प्रकार की गीदड़ भभकी से ना कभी भारत डरा है और ना डरने वाला है।
हद में रहे पाकिस्तान और अय्यर।
विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि दोनों को अपनी हद में रहना चाहिए।
Related Posts
September 14, 2021 खंडवा जिले में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में टीआई सहित चार निलंबित, गृहमंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
इंदौर : इंदौर संभाग के खंडवा जिले के थाना ओंकारेश्वर में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में […]
June 9, 2023 अनुमति से ज्यादा जगह पर मेला लगाने को लेकर आईडीए ने आयोजकों को थमाया नोटिस
27 लाख रुपए जमा करने का थमाया नोटिस।
विजय नगर चौराहा स्थित आईडीए की जमीन पर चल रहा […]
January 5, 2022 अलीराजपुर जिला जेल परिसर में महिला से दुष्कर्म, दो जेल प्रहरी गिरफ्तार
अलीराजपुर : जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। […]
August 21, 2022 सफाई मित्रों के सम्मान में मंत्री, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, की सफाई
शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों […]
August 14, 2023 निगमायुक्त से मिला व्यापारिक संगठनों का प्रतिनिधि मंडल
शहर के पश्चिम क्षेत्र के 13 प्रमुख बाजारों में सड़क व फुटपाथ पर अवैध कब्जे और अन्य […]
June 12, 2020 इंदौर के 19 सहित 23 मरीज अरविंदो से हुए डिस्चार्ज इंदौर : शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों से प्रति दिन मरीजों को स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया […]
December 18, 2020 नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने की तैयारी, जल्द लग सकती है आचार संहिता
भोपाल : मध्यप्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय चुनावों का बिगुल बजने वाला है। इसको लेकर […]