Happy Mother’s Day ♥️
♦️कीर्ति सिंह गौड़♦️
एक बेटा माँ की नज़र उतार रहा रहा है
उसका बिखरा हुआ कल आज संवार रहा है
माँ का चेहरा उतरा हुआ देखा तो
बेटे को ख़याल आया
उसे उसका बचपन याद आया
जब माँ राई नमक लेकर उसके
ऊपर से उसारा करती थी
अपने मुरझाए लाड़ले की
नज़र उतारा करती थी
आज वही माँ ख़ुद मुरझाई हुई
बिस्तर से उठने की बार बार
नाकाम कोशिशें कर रही है
और अपनी इस हालत पर
अफ़सोस कर रही है
कभी माँ अपने बेटे के
सिरहाने बैठा करती थी
बेटा जल्दी से ठीक हो जाए
एक टक उसकी ओर
कुछ यूँ देखा करती थी
आज अपनी इस हालत पर भी
माँ अफ़सोस कर रही है
अपने लिए बेटे को यूँ परेशान देख
ख़ुद को कोस रही है
पर अपने प्रति उसकी चिंता ने
माँ को आश्वस्त किया है
उसकी परवरिश ने जैसे
उसे जीवन-भर का भरोसा दिया है।
Related Posts
November 12, 2019 सांई शाही भंडारे में 2 लाख लोगों ने ग्रहण की प्रसादी इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे पर शनिवार से प्रारंभ हुए […]
June 12, 2020 शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर सियासी घमासान, बिना अनुमति प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार.. इंदौर : शिवराज के कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर कथित ऑडियो वायरल होने पर सियासी घमासान मचा […]
October 3, 2020 बलाई समाज के वोटों में सेंध लगाने के लिए सांवेर से विक्रम गेहलोत को दिया टिकट
*प्रदीप जोशी*
इंदौर : विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी भी खुल कर मैदान में आ […]
September 26, 2020 कोचिंग क्लासेस खोलने की संचालकों ने की मांग
इंदौर : शहर में तमाम गतिविधियां प्रारम्भ हो गई हैं, हाई स्कूल खुल गए हैं पर कोचिंग […]
May 30, 2019 मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी चुनौती- नरहरि इंदौर: अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में बुधवार को ख्यात टीवी जर्नलिस्ट पुण्य प्रसून […]
April 5, 2021 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक […]
November 10, 2021 बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को वरिष्ठ नेता सत्तन ने दिखाया आइना
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण समाज के आदरणीय व्यक्तित्व सत्यनारायण सत्तन ने […]