शहर महिला कांग्रेस ने अभिभाषक के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर की मांग।
इंदौर : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले तीन पार्षदों को दलबदल कानून का हवाला देते हुए पद से हटाने की मांग की गई है। इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने अभिभाषक जयेश गुरनानी के माध्यम से एक पत्र राज्यपाल को भेजकर इस आशय की मांग की है।
तीनों पार्षदों को पद से हटाकर फिर से कराएं चुनाव।
सोनिला मिमरोट और जयेश गुरनानी ने बताया कि हाल ही में तीन पार्षदों ममता सुभाष सुनेर, शिवम यादव और विनिता धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। तीनों कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीते थे। बीजेपी में जाने के बावजूद उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इसीलिए इस पत्र के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई है कि तीनों पार्षदों को दलबदल कानून के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पार्षद पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए।और तीनों वार्डों में फिर से चुनाव कराए जाएं। उनका कहना था कि म्युनिसिपल एक्ट की धारा 17 के तहत भी इस तरह के मामलों में कार्रवाई का प्रावधान है।
Related Posts
June 9, 2024 18 वे मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी जनसंपर्क मप्र की फिल्म ‘अजय ध्वजा’
इंदौर : जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के उपक्रम मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री […]
February 22, 2021 चौराहे पर खड़ी है पत्रकारिता, तय करें किस दिशा में जाना है- कमलनाथ
स्टेट प्रेस क्लब ने 20 मीडियाकर्मियों को अवार्ड्स देकर किया सम्मानित
इंदौर। हमारे […]
June 3, 2021 मरीजों को परेशानी हुई तो सरकार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ करेगी कार्रवाई- सारंग
भोपाल : कोरोना काल में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से नाराज प्रदेश सरकार ने उनके […]
May 28, 2022 डकैती डालने की योजना बना रहे गिरोह के 8 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : मोबाइल शोरूम में डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 8 बदमाश, पुलिस थाना विजय नगर […]
May 6, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में सजी शास्त्रीय नृत्य की महफिल
इंदौर : प्रेस्टीज स्पेक्ट्रम फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर द्वारा […]
February 22, 2023 भारत सरकार के हेल्थ मिनिस्ट्री के पोर्टल लिंक के जरिए बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड
इंदौर : भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर के पोर्टल लिंक […]
May 16, 2023 तकनीक से भी बड़ी है नैतिकता को बनाए रखने की चुनौती..
शिक्षा साधन से नहीं समर्पण और त्याग से मिलती है।- हरिवंश।
ओल्ड पेंशन स्कीम पुनः लागू […]