संभागायुक्त और लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन।
इंदौर : नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले की उच्चस्तरीय (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने संभागायुक्त व लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में लिए गए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए निगम पर काबिज बीजेपी को इस घोटाले का जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि बीजेपी नेताओं का फर्जी बिल घोटाले को पूरा संरक्षण है।
संभागायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन के जरिए फर्जी बिल घोटाले सहित बीजेपी शासित निगम परिषद के बीते 20 साल के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई। इसी आशय का ज्ञापन लोकायुक्त कार्यालय में भी सौंपा गया।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपनेवालों में पूर्व विधायक अश्विन जोशी, दीपू यादव, शेख अलीम, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अनवर दस्तक, विनीतिका यादव, श्यामसुंदर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट और अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Posts
October 28, 2023 दिग्विजय सिंह की नाराजगी बरकरार..!
दिनभर बंगले में रहे और रात को प्रभारी महासचिव से लंबी बैठक की।
🔹प्रवीण कुमार […]
June 22, 2021 मंत्री सिलावट से बोले सीएम शिवराज, इंदौर ने देश के सामने पेश की है मिसाल
भोपाल : इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज […]
July 16, 2023 नेमावर थाना प्रभारी वास्कले की नदी में डूबने से मौत
बहते शव को निकलने नदी में लगाई थी छलांग।
बहाव तेज होने से डूब गए।
देवास : रविवार […]
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
April 21, 2021 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देवास प्रशासन के पास नहीं है कोई नीति- राजानी
देवास : जिला शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ध्वस्त होती […]
August 30, 2019 चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ी नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई […]
May 14, 2020 राऊ के 4 कंटेन्मेंट एरिया किए गए डिनोटिफाइड इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर साईं रॉयल पाल्म कॉलोनी रंगवासा राऊ, कादंबरी नगर […]