लूटा गया मोबाइल किया गया जब्त।
इंदौर : मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश, पुलिस थाना लसुडिया की गिरफ्त में आया है। आरोपी, स्कीम नंबर 78 स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग निकला था।
पुलिस थाना लसुडिया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.05.2024 को फरियादिया नैनी चौधरी पिता ओम प्रकाश चौधरी नि. वत्स गर्ल्स हॉस्टल स्कीम नं. 78 इन्दौर मोबाइल पर बात करते हुए अपने हॉस्टल की तरफ जा रही थी, तभी कनक हॉस्पिटल के सामने अज्ञात मोटर साईकिल चालक आया और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना लसुडिया पर अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सीसीटीवी फुटेज और बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपी की पहचान आकाश तायडे नाम के व्यक्ति के रूप में हुई । मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश तायडे को सांई बस्ती, महालक्ष्मी नगर से बंदी बनाया गया।
बदमाश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
March 7, 2023 गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष पर 11 हजार वाहनों के साथ निकलेगी भव्य भगवा यात्रा
8000 हजार टू व्हीलर एवं 3000 हजार फोर व्हीलर वाहन होंगे यात्रा में शामिल।
महिलाओं व […]
April 7, 2024 मंथन में रणनीतिक कौशल और सामरिक युद्धाभ्यास का जोरदार प्रदर्शन
शनिवार को लाभगंगा गार्डन में डीजे तेजस का होगा लाइव कंसर्ट ।
इंदौर : मंथन के दूसरे […]
October 2, 2020 बुद्ध नगर में मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती, एनर्जी ड्रिंक के साथ काढा, मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी ने शुक्रवार को गाँधी और शास्त्री जयंती पर कोविड़ सुरक्षा […]
September 25, 2021 सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाड़िया में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल
इंदौर : जल संसाधन मंत्री और सांवेर क्षेत्र के विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से […]
December 24, 2022 इंदौर छुएगा ‘स्वच्छता का सातवा आसमान’
महापौर ने लॉन्च की टैग लाइन।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया […]
December 5, 2022 पातालपानी में टंट्या मामा म्यूजियम और लाइब्रेरी शीघ्र स्थापित होगी
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पातालपानी पहुंचकर टंट्या मामा की प्रतिमा पर अर्पित किए […]
June 4, 2021 देश में प्रतिदिन हो 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर की मांग
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के फरमान पर देशभर के साथ इंदौर में भी शहर व जिला […]