भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मशाल यात्रा के जरिए कारगिल के शहीदों को अर्पित किए श्रद्ध
इंदौर : कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भगतसिंह प्रतिमा राजमोहल्ला से बड़ा गणपति तक मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कारगिल युद्ध में भारत की विजय की स्मृति और उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की थी।भाजयुमो के कार्यकर्ता मशाल लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने भी मशाल को थामा और शहीदों के शौर्य को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि यह यात्रा न केवल युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि आने वाली पीढ़ियाँ उन वीर जवानों के बलिदान को कभी न भूलें जिन्होंने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा,महामंत्री धीरज ठाकुर, निक्की राय,नाना चौधरी,रजत शर्मा, अमित पालीवाल,आकाश नायक और बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
April 22, 2025 क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 12 में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
आकाश विजयवर्गीय 4 करोड़ के 20 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण।
वक्फ बोर्ड […]
March 23, 2025 जरूरतमंदों को समय पर रक्त की आपूर्ति करने में जुटा है ब्लड ऑन कॉल सेंटर
ब्लड ऑन कॉल सेंटर के चार साल पूरे, सामाजिक संस्थाओं ने दी शुभकामनाएँ।
इंदौर : […]
May 11, 2024 जमीन विवाद से जुड़े 17 साल पुराने मामले में बम पिता – पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
इंदौर : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर भरे नामांकन फार्म को वापस लेकर […]
October 14, 2020 कांग्रेस पर बीजेपी ने किया जवाबी हमला, चलाया ‘मैं भी शिवराज हूं’ अभियान
इंदौर :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में […]
June 15, 2022 नामांकन के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022
इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव में नामांकन जमा करने के […]
July 31, 2023 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के किए दर्शन
भगवान परशुराम की जन्मस्थली है जानापाव।
सीएम शिवराज ने जानापाव लोक के निर्माण के बारे […]
April 11, 2021 हर कोरोना मरीज के लिए जरूरी नहीं है रेमडेसीवीर
पहले धड़ल्ले से प्रिसक्रिप्शन में लिखा, अब डॉक्टरों ने आगाह किया।
सामान्य मरीजों की […]