ग्राहकों को मिलेगा 1000 रू का फायदा।
26 जुलाई से 15 अगस्त के बीच सीमित अवधि के लिए ऑफर ।
नई दिल्ली : रिलायंस जियो अपने एयरफाइबर ग्राहकों के लिए नया ‘फ्रीडम ऑफर’ लेकर आया है। ऑफर के तहत नए जियो एयरफाइबर ग्राहकों का इंस्टालेशन चार्ज शून्य कर दिया गया है। यानी 15 अगस्त तक जियो एयरफाइबर कनेक्शन एक्टिवेट कराने पर जियो एयरफाइबर ग्राहकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऑफर का फायदा 26 जुलाई से 15 अगस्त के बीच एक्टिवेट होने वाले सभी कनेक्शन्स पर दिया जाएगा।
इंस्टालेशन चार्ज में छूट 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने वाले सभी एयरफाइबर प्लान्स पर उपलब्ध है।
ग्राहक के लिए फ्रीडम ऑफर कुछ इस तरह से काम करेगा।
3 महीने का ऑल-इन-वन एयरफाइबर प्लान लेने पर ग्राहक को 2121 रू टैरिफ के और 1000 रू इंस्टालेशन चार्ज के तौर पर चुकाने होते थे यानी कुल 3121 रू में कनेक्शन लगता था। फ्रीडम ऑफर में मात्र 2121 रू में कनेक्शन लग जाएगा। इस तरह फ्रीडम ऑफर के तहत ग्राहक को कुल 30 फीसदी का लाभ मिलेगा।
बता दें कि जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती होम ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है। इस नेटवर्क से करीब 1.2 करोड़ घर व परिसर जुड़े हुए हैं। नए जियो फाइबर कनेक्शन के लिए ग्राहक 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दे कर इसे बुक करा सकते हैं।
Related Posts
October 27, 2023 बीजेपी के शासनकाल में हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास : विजयवर्गीय
2004 में 60 हजार कि.मी. गड्डे वाली सड़कें थीं, आज 5 लाख 10 हजार कि.मी. सड़कों का फैला है […]
December 1, 2020 डॉ. भरत साबू के डायबिटिक पेशंट में कोरोना पर केंद्रित शोध पत्र को मिला पहला पुरस्कार
इंदौर : किसी भी नई बीमारी के बारे में जितनी अधिक जानकारी होती है, मरीजों की जान बचाने […]
August 21, 2021 प्रदेश में सड़कों के रखरखाव में न हो ढिलाई, तुरंत की जाए खराब सड़कों की मरम्मत, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब नहीं […]
February 18, 2021 जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश रासुका में निरुद्ध
इंदौर : जूनी इन्दौर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश बाबा उर्फ अली शाह को राष्ट्रीय […]
July 4, 2022 वोटर लिस्ट में एक ही बूथ पर दो जगह नाम दर्ज, बड़ी लापरवाही आई सामने..!
इंदौर : 'एक बूथ, दो जगह नाम' निर्वाचन आयोग की बड़ी गलती सामने आई है।आवेदन देने के बाद […]
March 3, 2024 फार्मास्यूटिकल और चिकित्सा उपकरण निर्माण के लिए मप्र में अनुकूल वातावरण
इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन फार्मास्यूटिकल सेक्टर एंड मेडिकल डिवाइसेज इन मध्यप्रदेश […]
July 2, 2022 बीजेपी को विजयी बनाकर इंदौर के विकास में बनें सहभागी – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा 3 में किया आम सभा को […]