इंदौर : पुलिस के सुस्त रवैए के कारण कनाडिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रहीं हैं। दो दिन पहले यहां सेवाश्री धाम में आमने-सामने के घरों में घुसे चोर लाखों का माल चुरा ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार कनाड़िया के सेवाश्री धाम में रहने वाले एमवायएच के मेल नर्स अमित तिवारी और उनके सामने रहने वाले निकुंज अग्रवाल ने शुक्रवार रात चोरी का केस दर्ज करवाया। निकुंज ने बताया कि उनका भाई पुणे की आईटी कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। वह एक सप्ताह के लिए पुणे गया हुआ है, इस बीच उसके सूने घर में चोरी हो गई। चोर वहां से सोने की चेन,अंगूठी, कान की बाली, चांदी का सिक्का, चांदी की गाय, चांदी का कड़ा और नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपए का माल चुरा ले गए।
अमित तिवारी ने बताया कि मैं भी परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। 26 जुलाई को सुबह लौटा तो देखा कि निकुंज के घर पुलिस आई हुई है। मैं अपने घर में घुसा तो पता चला कि मेरे यहां भी चोरी हो गई। चोर मेरे घर से 20 हजार रुपए और सोने के जेवर ले गए। हमने फुटेज देखे तो तीन चोर दिखे। यानी चोरों ने हम दोनों के घरों पर धावा बोला था।
अब यूलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Related Posts
December 7, 2022 मेघनगर झाबुआ में दो सौ करोड़ की लागत से स्थापित होगा खाद संयंत्र
प्रदेश में 7 हजार 775 करोड़ के नवीन निवेश से मिलेगा 5 हजार 350 लोगों को […]
October 27, 2020 नोट के दम पर सरकार बनाने वालों के खिलाफ करें वोट- गुड्डू
इंदौर : सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने कहा है कि […]
April 3, 2017 मात्र 3 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, घूस नहीं टेस्ट देना होगा नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में करीब 30 फीसदी […]
March 19, 2020 20 मार्च को होगा कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश नई दिल्ली : फ्लोर टेस्ट से बचने के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सारे सियासी और कानूनी […]
September 2, 2021 देहात क्षेत्र में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, सैकड़ों गुमशदा लोगों को ढूंढकर मिलाया परिजनों से
इंदौर : पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिछड़े लोगों को उनके परिजनों के पास पहुंचाकर […]
June 9, 2020 एक और डॉक्टर की कोरोना संक्रमण ने ली जान इंदौर : कोरोना के संक्रमण ने इंदौर में एक और डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। कोरोना वारियर डॉ. […]
October 20, 2024 आरएसएस के बाल एवं महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के निकले पथ संचलन
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल एवं महा विद्यालयीन स्वयंसेवकों के पथ संचलन […]