15 दोपाहियां वाहन बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच व थाना तिलक नगर की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोर गैंग के 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार किए गए।
आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए। आरोपियों ने थाना तिलक नगर सहित कई थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के नाम दिनेश राठौर उम्र 39 साल नि. कालिंदी गोल्ड,इंदौर, कल्याण उर्फ़ कालू गूंदराज उम्र 18 साल नि. तिरुमाला कॉलोनी गेट के पास झोपड़ पट्टी इंदौर और अजय उर्फ़ विक्की विश्वकर्मा उम्र 25 साल नि. 12 मिल हनुमान मंदिर के पास सांवेर रोड़ इंदौर होना बताए गए।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिनेश पूर्व में भी 32 दोपहिया वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुका है।चोरी करने का आदि है। आरोपी कल्याण उर्फ़ कालू नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है।वह पूर्व में हत्या के अपराध में जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों द्वारा चोरी किये वाहनों को अलग–अलग स्थानों पर छिपा कर रखा था एवं उक्त मोटर सायकलो को बेचने के लिए इंदौर शहर में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ करते हुए विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना तिलक नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
December 14, 2023 महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी को गुना से किया गिरफ्तार
रावजी बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में कैंची घोंपकर की गई थी महिला की हत्या।
शारीरिक […]
June 11, 2025 कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नीति बनाने की एबीवीपी ने की मांग
रायपुर में संपन्न विद्यार्थी परिषद की तीन दिवसीय बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर […]
June 4, 2022 आलू, प्याज कमीशन एजेंट एसो. ने मंडी कर्मचारियों के जरिए प्याज की नीलामी पर जताया विरोध
इंदौर : आलू प्याज मंडी में आढ़तियों द्वारा प्याज पर किसानों से कोई भी कमीशन नहीं लिया […]
March 12, 2021 कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आया तो उठाएंगे कड़े कदम-सीएम
कोरोना संक्रमण दर में गिरावट नहीं होने पर उठाएंगे कड़े कदम।
भोपाल : मुख्यमंत्री […]
August 20, 2021 मालू से बदतमीजी के मामले में एसआई निलंबित, दो आरक्षक लाइन अटैच
इंदौर : गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की रथयात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता […]
October 21, 2022 हातोद से सेमल्याचाऊ तक बस सेवा का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हातोद से ग्राम सेमल्या चाऊ तक चलने वाली बस […]
September 15, 2020 खस्ताहाल हो गई है संदलपुर की सड़क, लोक निर्माण विभाग नहीं दे रहा ध्यान…! देवास : जिले का ग्राम संदलपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। संदलपुर का मुख्य […]