आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ सराफा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : राखी के त्योहार पर खरीदारी करने अपनी मां के साथ पहुंची एक युवती पर एक युवक ने भीड़ में टू-व्हीलर चढ़ा दी। युवती ने उसे टोका,तो वह बदतमीजी करने लगा और युवती से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं आरोपी युवक ने युवती के कपड़े खींच कर आपत्तिजनक हरकत भी की। युवती की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ उसकी मदद करने पहुंची दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया है।
सराफा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाणगंगा इलाके में रहने वाली महिला अपनी देवरानी और बेटी को लेकर मार्केट में खरीदारी करने आई थी। जब वह अटाला बाजार वाली गली में थी, एक युवक वहां स्कूटी पर निकला। उसने महिला की बेटी के पैर पर स्कूटी का पहिया चढ़ा दिया। उसे रुकने के लिए कहा तो वह बदतमीजी करने लगा। बेटी ने ऐतराज जताया तो उसने बेटी के कुर्ते की कॉलर पकड़ी और उसे अपनी तरफ खींचा। इसके बाद उसने बेटी के साथ गलत हरकत की और मारपीट पर आमादा हो गया। उसकी मदद के लिए दो महिलाएं भी वहां पहुंची थी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
सराफा पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसके साथ मौजूद दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी की पहचान कृष चौहान के रूप में हुई है।
Related Posts
August 19, 2025 मंत्री, महापौर, सांसद सफाई अभियान में हुए शामिल, लगाई राजवाड़ा क्षेत्र में झाड़ू ।
इंदौर : गोगानवमी उत्सव के चलते नगर निगम इंदौर के सभी सफाई मित्र सोमवार को अवकाश पर रहे। […]
September 16, 2019 बाल नाट्य ‘निम्मा शिम्मा राक्षस’ का प्रभावी मंचन इंदौर : सांनद न्यास के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी ऑडीटोरियम में वरिष्ठ नाटककार रत्नकार […]
May 11, 2020 सुपर स्पेशलिटी और डायग्नोस्टिक सेंटर्स सशर्त खोलने की अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने जिले में सामान्य बीमारियों से पीड़ित […]
November 17, 2023 मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश नहीं देने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को कराया बंद
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश के बावजूद मतदान […]
September 13, 2022 28 सितंबर को होगा लता अलंकरण समारोह का आयोजन
पार्श्व गायक शैलेंद्र और संगीतकार आनंद - मिलिंद लता अलंकरण से नवाजे जाएंगे।
इंदौर : […]
February 17, 2020 बस एक शाम..रही खय्याम के नाम.. इंदौर : मप्र की व्यावसायिक होने के साथ सांस्कृतिक नगरी भी है इंदौर। यहां न तो कलाकारों […]
July 15, 2022 इंदौर की जिला और चारों जनपद पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा
इंदौर : ग्राम सरकार पर एक बार बीजेपी का कब्जा हो गया है। इंदौर जिले की चारों जनपद और […]