01 अप्रैल 2025 से होगी लागू।
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दी गई है। ये पेंशन योजना 01 अप्रैल 2025 से लागू होगी।
एकीकृत पेंशन योजना की मुख्य बातें।
सुनिश्चित पेंशन: 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत। यह वेतन न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि तक कम सेवा अवधि के लिए आनुपातिक होगा।
सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन: कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60 प्रतिशत।
सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन: न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10,000 रुपये प्रति माह।
महंगाई सूचकांक: सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर।
औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीई-आईडब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत, सेवा कर्मचारियों के मामले में सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त भुगतान, ग्रेच्युटी के अतिरिक्त, सेवानिवृत्ति की तिथि पर मासिक परिलब्धियों (वेतन + डीए) का 1/10वां हिस्सा, सेवा के प्रत्येक पूर्ण छह महीने के लिए, इस भुगतान से सुनिश्चित पेंशन की मात्रा कम नहीं होगी।
Related Posts
October 4, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों और प्राध्यापकों ने किया रक्तदान
पीआईएमआर, तेरापंथ युवक परिषद ने आयोजित किया था शिविर।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट […]
March 3, 2025 निपानिया में एक लाख स्क्वेयर फीट में किए गए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
अवैध निर्माण के संबंध में मिली थी शिकायत।
अवैध तरीके से क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, […]
March 26, 2020 निःशक्त व बुजुर्गों की मदद के लिए कण्ट्रोल रूम स्थापित इंदौर : लॉक डाउन एवं कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए नि:शक्त एवं वृद्धजनों के लिए […]
July 20, 2021 नेता व मंत्रियों के साथ राज्यपाल से भी मिले मोघे, विभिन्न विषयों पर की अनौपचारिक चर्चा
इंदौर : भोपाल प्रवास पर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने विभिन नेताओं […]
May 28, 2021 माइक्रो कंटेन्मेंट एरिया बनाने के सुखद परिणाम आए सामने, पॉजिटिविटी दर हुई कम
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोकने के लिए माइक्रो […]
December 8, 2023 मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने तय किए पर्यवेक्षक
मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों से करेंगे रायशुमारी।
मप्र में सोमवार को बीजेपी […]
July 19, 2025 त्रिपुरा से आए दल ने आईडीए की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : शहरी विकास विभाग, त्रिपुरा के संयुक्त संचालक मिहिर कान्ति गोप (आई.ए.एस.) के […]