13 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : त्योहारों के शुभ अवसर पर, इंदौर के डॉक्टर्स की संगीत संस्था स्पंदन एक अनूठा कार्यक्रम लेकर आ रही है। “सुरीले सवाल” नामक इस कार्यक्रम में सभी गीत एक प्रश्न के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसका उत्तर भी संगीत के माध्यम से दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम रविवार, 13 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे रवींद्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मलेशिया से डॉक्टर राजेन्द्र चौबे और बड़ौदा से डॉक्टर रूचि शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इंदौर के कई प्रतिभाशाली डॉक्टर – संगीतकार इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. हेमंत मंडोवरा, डॉ. पिनाक भटनागर, डॉ. मून जैन, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. अमित वर्मा, डॉ.अतुल भट्ट और डॉ. निकिता भटनागर शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय लौंढे करेंगे।
स्पंदन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. मनोज भटनागर ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों के लिए खुला है। इस अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से डॉक्टर्स न केवल अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे बल्कि संगीत के माध्यम से एक संदेश भी देंगे।
Related Posts
May 23, 2024 प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी बीजेपी : तोमर
उज्जैन में भगवान महाकाल का दर्शन पूजन कर की देश - प्रदेश में खुशहाली की कामना।
इंदौर […]
August 21, 2022 काशी की तर्ज पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से यमुना तक बनेगा कॉरिडोर
मथुरा : जन्माष्टमी पर अत्यधिक भीड़ होने से दम घुटकर दो लोगों की मौत होने के बाद एक बार […]
June 22, 2022 अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ाए दो आरोपी, 43 गैस सिलेंडर जब्त
इंदौर : अवैध रुप से गैस सिलेंडर का भंडारण एवं व्यापार करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
February 23, 2019 स्टार शटलर पीवी सिंधू ने तेजस में भरी उड़ान बंगलुरु: येलाहांका एयर बेस पर चल रहे एरो इंडिया एयर शो में शनिवार को पीवी सिंधू ने […]
December 31, 2023 हनुवंतिया जल महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. […]
April 17, 2021 दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन
भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। […]
December 15, 2023 मप्र के लिए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है संकल्प पत्र – 2023
संकल्प पत्र-2023 के क्रियान्वयन के लिए सात दिन में रोड मेप बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए […]