विश्व निद्रा दिवस पर वॉकेथान के जरिए नींद से जुड़ी परेशानियों को लेकर फैलाई गई जागरूकता।
इंदौर : विश्व निद्रा दिवस के अवसर पर रविवार को वॉकेथान का आयोजन किया गया। इंदौर के चिकित्सक, एनजीओ के प्रतिनिधि और आम नागरिकों ने होटल मैरियट से मेघदूत गार्डन होते हुए वापस होटल मैरियट तक तेज कदमों से चलते हुए इस वॉकेथान में भागीदारी जताई। वॉकेथान का मुख्य उद्देश्य नींद के दौरान आने वाले खर्राटे, नींद ना आना, बार-बार नींद का टूटना अथवा दिन के समय सुस्ती आना इन सभी परेशानियां से निपटने के उपाय समझाना था।
वॉकेथान का शुभारम्भ डॉ. राजेश स्वर्णकार, डॉ.सलिल भार्गव, डॉ. दिलीप बालानी, डॉ. अतुल खर्राटे ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य रूप से डॉ. प्रमोद झंवर, डॉ. रवि जोशी, डॉ. दिलीप बालानी भोपाल से आए डॉक्टर लोकेंद्र दवे, डॉ. निशांत श्रीवास्तव डॉ.संजय दुबे, डॉ. शिल्पी डोसी, डॉ. निकिता समेत अनेक चिकित्सकों ने वॉकेथान में शिरकत की। इसके अलावा कैवल्य श्री नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स, ज्ञानपुष्प रिचर्स एंड चैरिटेबल फाउंडेशन समिति, शिवोदय वेलफेयर सोसायटी, श्री जी वैली के प्रतिनिधि और जन सामान्य ने भी इस वॉकेथान में हिस्सा लिया।
Related Posts
May 30, 2024 अक्षय बम और उनके पिता को हाइकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ट्रायल कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट।
जमीन से जुड़ा कोई पुराना है […]
November 27, 2021 करणी सेना ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया हंगामा, मंत्री बिसाहूलाल की गाड़ी रोककर दिखाए काले झंडे
भोपाल : शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उच्च वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अनूपपुर […]
April 7, 2024 बीजेपी के लिए शुभंकर साबित हुए वीडी शर्मा
🔹कीर्ति राणा🔹
खजुराहो लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव (सपा) का […]
September 16, 2022 वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्री विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर जाएंगे
यात्रा की सारी तैयारी हुई मुकम्मल।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित […]
October 16, 2022 महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का लजीज स्वाद और लावणी का लावण्य लुभा रहा है लोगों को
इंदौर : महाराष्ट्रीयन स्वाद, संस्कृति और खाद्य उत्पादों से समूचे इंदौरवासियों को परिचित […]
September 29, 2023 हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए जवाहर टेकरी खदान में विसर्जित की गई श्री गणेश की मूर्तियां
इंदौर : गुरुवार को समूचे शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेश मूर्तियों को एकत्रित करने […]
August 2, 2020 गला रेतकर बेरहमी से की गई युवती की हत्या, पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल.. इंदौर : पुलिस की सक्रियता पर शहर में आए दिन हो रहीं वारदातें सवाल खड़े कर रहीं हैं। कुछ […]