स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा।
महापौर ने किया वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा।
शेष रहे विकास कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, जोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र में अधूरे कार्यों और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को 1 महीने के भीतर शेष रहे सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित संजीवनी क्लिनिक की गुणवत्ता की भी समीक्षा की, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
सिरपुर तालाब पर बनेगा बटरफ्लाई पार्क।
सिरपुर तालाब के दौरे के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बटरफ्लाई पार्क और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।उन्होंने तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु तालाब के बाहर निर्मालय कुंड बनाने का आदेश भी जारी किया।
Related Posts
February 17, 2021 भिक्षुकों के पुनर्वास की जिला प्रशासन ने की पहल, स्वयंसेवी संगठनों की लेंगे मदद
इंदौर : भिक्षुक पुनर्वास अभियान के तहत शहर में रहने वाले बेसहरा व्यक्तियों एवं […]
March 5, 2022 इंदौर प्रेस क्लब करेगा महिला पत्रकारों का सम्मान
इंदौर : मीडिया की महिला साथियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को […]
January 30, 2020 गोली झेलते हुए राम रटूँ, तब ही कहना मैं महात्मा था। इंदौर :(संजय पटेल) दिन 30 जनवरी 1948, गाँधी के जीवन का अंतिम दिन। सर्दी की वजह से तेज़ […]
June 19, 2020 निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह रीवा नगर निगम में अटैच, इंदौर से किया कार्यमुक्त इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते […]
October 4, 2020 साईं भक्तों ने साईं धाम की गौशाला में किया गौमाता का दान
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर की गौशाला को पुरूषोत्तम मास के […]
February 16, 2022 महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए लागू शुल्क हटाया गया
उज्जैन : महाकाल मंदिर में मंगलवार शाम हुई प्रबंध समिति की बैठक में सदस्यों ने […]
July 13, 2023 समाजवादी विचारधारा का एक स्तंभ ढह गया
🔹स्मृति शेष/कल्याण जैन🔹
(शशिकांत गुप्ते): समाजवादी गंगा प्रसाद तिवारी दद्दू के […]