केंद्र की बीजेपी शासित एनडीए सरकार पर लगाया मणिपुर में शांति स्थापित करने में असफल रहने का आरोप।
इंदौर : मणिपुर में हो रही हिंसा, हत्या और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिला युवा कांग्रेस शहर द्वारा गांधी प्रतिमा पर मणिपुर की हिंसा में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान ने बताया कि 565 दिन हो गए हैं, अभी तक मणिपुर में अशांति बनी हुई है पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं और गृह मंत्री अमित शाह कोई कारगर कदम नहीं उठा पा रहे हैं। रमीज खान ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह को मणिपुर में अल्पमत में आई अपनी पार्टी की सरकार की तो चिंता है पर हिंसा में मारे जा रहे लोगों की सुरक्षा की नहीं, युवा कांग्रेस मणिपुर के लिए लगातार आवाज उठा रही है। इसी के चलते रीगल चौराहा पर मणिपुर हिंसा में मृत लोगों की श्रद्धांजलि दी गई ! इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा 2 के अध्यक्ष बॉबी भदौरिया, विधान सभा 4 से विधानसभा अध्यक्ष अमन करोड़े, कपिल जारवल,आकिब अली, साज खान, आकाश निजामपुरकर, चेतन शर्मा, अभिषेक करोसिया, अनिल मरमट, क्रतेश जारवाल, शाकिर खान, मारूफ पठान एवं अन्य युवा साथी उपस्थित थे।
Related Posts
June 19, 2020 राज्यसभा के चुनाव में मप्र से बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट भोपाल : मप्र से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीटें बीजेपी और एक […]
July 17, 2024 जेसीबी का पंजा लगने से फटा बालक का सिर, मौत
इंदौर : हीरानगर क्षेत्र में सड़क पर काम कर रही जेसीबी का पंजा ड्राइवर की लापरवाही से […]
April 2, 2020 डॉक्टरों पर हमला करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे- सीएम भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने इंदौर के टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ […]
November 19, 2023 खरना के साथ शुरू हुआ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास
इंदौर: छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को शहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों - महू, राऊ […]
August 26, 2022 देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर पार्थिव शिवलिंगों का किया अभिषेक
इंदौर : श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की […]
September 15, 2020 इंदौर – भोपाल में मेट्रोपोलिटन एरिया का होगा गठन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को […]
April 20, 2021 सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को दी नए कोविड सेंटर बनाने और भर्ती की छूट, गरीबों को तीन माह का देंगे मुफ्त अनाज
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को जिला […]