इंदौर : विजयपुर की जीत सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है! कार्यकर्ताओं ने सभी प्रकार की यातनाओं को सहन किया, पुलिस के डंडे और मुकदमे सहे, फिर भी डटे रहे। ये कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का।वे विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली विजय पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
प्रशासन तंत्र भी था कांग्रेस के खिलाफ।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार, थानेदार सहित पूरा तंत्र कांग्रेस के खिलाफ था! बीजेपी समर्थित गुंडे, डकैत और माफिया मैदान में उतरकर चुनाव लड़ रहे थे, फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बता दिया कि सच की ताकत कितनी बड़ी होती है।
पुलिस और प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता का काम किया। कांग्रेस के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए, बेकसूरों को बेवजह जेल भेजा गया! मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए 50 करोड़ से ज्यादा रुपए बांटे गए! उसके बाद भी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने इस जीत को कांग्रेस की झोली में डाला है।
जीतू पटवारी ने कहा, मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के सामने नतमस्तक हूं! इस जीत का श्रेय बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देता हूं।
Related Posts
July 10, 2023 समान नागरिक संहिता के लिए यह सही समय, किसी धर्म से जोड़कर न देखें
कानून बनने के पहले ही विरोध की बात ठीक नहीं।
‘सेवा सुरभि’ एवं इंदौर प्रेस क्लब […]
July 21, 2020 फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को स्कूल से निकालना गलत, संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : लॉक डाउन के चलते नौकरी और व्यापार बन्द रहने के कारण आर्थिक मंदी के दौर से गुजर […]
November 13, 2021 सहकार भारती के जिलास्तरीय अधिवेशन में कंचनसिंह चौहान अध्यक्ष और सत्यनारायण आजाद महामंत्री चुने गए
इंदौर : आरएसएस के अनुषंगी संगठन सहकार भारती जिला इंदौर का जिलास्तरीय अधिवेशन शनिवार को […]
July 13, 2020 लम्बी जद्दोजहद के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों को किया विभागों का वितरण भोपाल : लम्बी जद्दोजहद के बाद सीएम शिवराज सिंह ने आखिर मंत्रियों को विभागों का बंटवारा […]
April 1, 2020 संकट की घड़ी में दानदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए लगाए खाद्य सामग्री के ढेर इंदौर : शहर में कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को भोजन कराने के लिए नगर निगम […]
May 1, 2022 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रेस्टीज के मंथन उत्सव का समापन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के मेगा फेस्टिवल "मंथन" का […]
November 8, 2022 एमजी रोड सड़क निर्माण की गुणवत्ता की आईआईटी से हो जांच
सड़क निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार।
12 इंच की सड़क को 11 इंच की बनवाने वाले […]