इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर ठिठुरता रहा। रात का तापमान भी 8.7 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार दिन का तापमान 22.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बुधवार को हवा की गति कम होने से शीतलहर से राहत मिली।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक यह स्थिति सीवियर कोल्ड की है। इंदौर में इस सीजन का यह पहला सीवियर कोल्ड डे है। लोगों को तेज और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। ऊनी वस्त्रों के साथ सर्दी से बचने के लिए टोपी, हेलमेट आदि का उपयोग शुरू करने के लिए कहा गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यहां पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से इंदौर और आसपास के हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं।
Related Posts
July 19, 2024 बैकलॉग पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान में एक वर्ष की वृद्धि
"मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी 2024" का अनुमोदन।
स्मार्ट-पीडीएस के क्रियान्वयन की […]
January 23, 2021 एक फीसदी से भी कम मिले कोरोना के नए मामले, ज्यादा रही डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या
इंदौर : कोरोना संक्रमण का के मामले शुक्रवार को 1 फीसदी से भी कम रहे। जबकि डिस्चार्ज […]
November 29, 2019 संभागस्तरीय स्कूली वॉलीबॉल स्पर्धा का आगाज इंदौर : नवलखा स्थित सन्मति हायर सेकंडरी स्कूल में 24 वी पांडे- श्रीनिवास जैन स्मृति […]
November 4, 2023 वार्ड 11 में यादव समाज ने कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन रोड शो कर रहे भाजपा के […]
August 7, 2025 महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की सराहना
कबीटखेडी स्थित एसटीपी, स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रेचिंग ग्राउण्ड स्थित बायो सीएनजी, सी […]
September 28, 2021 पलसीकर कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा, अमानक होने की आशंका में पाम तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ किए जब्त
क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्रवाई में गुरूकृपा ट्रेडिंग […]
March 15, 2021 हाईकोर्ट के फैसले से दोनों राजनीतिक दल खुश..!
🔺कीर्ति राणा 🔺
इंदौर : हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मध्य प्रदेश में होने वाले […]