रेड चर्च सहित सभी कैथोलिक चर्चों में होगी विशेष प्रार्थना सभाएं।
इंदौर : ईसाई समाज के आराध्य प्रभु ईसा मसीह का अवतरण दिवस क्रिसमस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर गिरजाघरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। रेड चर्च सहित सभी गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर कैरोल गीत गाए जाने के साथ विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। प्रभु ईसा मसीह का अवतरण होते ही समाजजन एक – दूसरे को शुभकामनाएं देंगे।
बिशप थामस ने बताया कि शहर में नौ कैथोलिक गिरजाघर हैं जहां मंगलवार, 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। रेड चर्च में प्रभु ईसा मसीह का अवतरण दिवस क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैरोल गीत गायन के साथ प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर केंद्रित नाटिका का मंचन किया जाएगा। बाद में पवित्र मिस्सा बलिदान का शुभारंभ होगा। इसी के साथ पवित्र वेदी के सामने बनी चरनी में बालक यीशु की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
समाज के जनसंपर्क अधिकारी फादर सुमित ताहिर ने बताया कि बुधवार, 25 दिसंबर को सुबह 07 बजे पहली मिस्सा और 08.30 बजे दूसरी मिस्सा होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से चर्च के गेट सभी आम श्रध्दालुओं के लिये खोल दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को भी जन सामूहिक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
Related Posts
June 12, 2024 संजय सेतु जीवन रेखा मार्ग का महापौर ने किया निरीक्षण
बाधक निर्माण हटाने के साथ ही नागरिकों को विस्थापित करने के दिए निर्देश।
निर्माण […]
April 3, 2021 फिर मनमानी और दादागिरी पर उतरी पीली गैंग,कार्रवाई के नाम पर लोगों से की जा रही अभद्रता
इंदौर : 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुए ठेला कांड और बुजुर्गों के साथ अमानवीय हरकत के बाद […]
April 11, 2024 आईपीएल मैच का सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
04 मोबाइल और लाखों का हिसाब - किताब किया गया जब्त।
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट मैच का […]
July 20, 2023 व्यापारी के साथ लाखों रुपए लूट की घटना को अंजाम देनेवाली गैंग का आरोपी पकड़ाया
इंदौर : सिलसिलेवार राहगीरों से लूट करने वाले शातिर गैंग के आरोपी को थाना क्राइम ब्रांच […]
October 15, 2022 इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स को देंगे गति, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे – डीआरएम
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा उज्जैन व इंदौर स्टेशन का दौरा।
इंदौर : रतलाम […]
May 10, 2020 सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी है गलत, सिर्फ एक अधिकारी सहित 4 निगमकर्मी हैं संक्रमित..! इंदौर : नगर निगम कर्मचारियों के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी चल रही है, जिसमें […]
April 7, 2022 कोरोना व कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर, 2023 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार- मिश्रा
कोरोना और कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर है। सन्यास की उम्र में कमलनाथ सेहरा बांधने चले […]