इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में एमजी रोड के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर हादसे की खबर मिलते ही मंत्री तुलसी सिलावट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना में मृत मजदूर के परिजनों को 1 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।
आनंद ज्वेलर्स के पीछे की ओर बन रही थी मल्टी।
मिली जानकारी के मुताबिक एमजी रोड पर आनंद ज्वेलर्स के पीछे की ओर एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 20 मजदूर वहां काम कर रहे थे। खरगौन निवासी युवक पंकज उर्फ पिंटू पिता अंतर सिंह भी वहां काम कर रहा था। गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन मल्टी की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। वहां काम कर रहे मजदूर तत्काल दूर भागे पर पंकज का पैर मुड़ गया और दीवार का मलबा उसपर आ गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर मलबा हटवाया और उसमें दबे युवक पंकज को बाहर निकाला, हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
एक लाख की मदद का ऐलान।
हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री तुलसी सिलावट भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और एक लाख रुपए की तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में ठेकेदार की लापरवाही पाई जाने पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
Related Posts
May 13, 2023 बंगलुरू टाइगर ने एमपी रॉयल को एक अंक से दी शिकस्त
जस्ट कबड्डी लीग में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, […]
July 26, 2025 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्रियां किए जाने का मामला उजागर
कलेक्टर द्वारा करवाई गई जांच में ये गोलमाल आया सामने।
एमजी रोड थाने पर दर्ज कराई गई […]
March 18, 2021 चोरी के दो अलग- अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल किए गए जब्त
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने चोरी के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।एक […]
June 22, 2019 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा फोटोग्राफी, रिपोर्टिंग और वीडियोग्राफी स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत इंदौर' महेश्वर से उज्जैन बाणेश्वर कावड़ यात्रा- 2018 के फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और […]
January 25, 2024 राम लला के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी
बेहतर प्रबंधन के चलते कतारबद्ध होकर बिना परेशानी के श्रद्धालु कर रहे दर्शन।
अयोध्या […]
December 11, 2021 आयुष्यमान संगम के जरिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन का किया जा रहा मूल्यांकन
इंदौर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) और आयुष्मान भारत डिजिटल […]
November 26, 2021 क्षत्रिय महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री बिसाहुलाल का करणी सेना ने फूंका पुतला
इंदौर : आदिवासी और अन्य समुदायों को लुभाने में जुटी बीजेपी और शिवराज सरकार अपने ही […]