आईडी ब्लास्ट कर उड़ाया सुरक्षा बलों का वाहन।
बीजापुर में दिया हमले को अंजाम।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और वाहन चालक सहित कुल 9 लोग शहीद हो गए। बताया जाता है कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर, और बीजापुर की संयुक्त टीम लौट रही थी, तभी घात लगाए बैठे माओ आतंकियों ने ग्राम अंबेली के पास आईडी ब्लास्ट कर उनके वाहन को उड़ा दिया।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नक्सलियों की हरकत को कायराना बताते हुए कहा, यह हमला नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है। शहीद जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार नक्सल समस्या के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का अभियान पूरा किया जाएगा।
इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हमले के जिम्मेदार नक्सलियों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उन्हें मार गिराने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।
Related Posts
May 15, 2021 थमने लगा है कोरोना का तूफान, कम हो रहे नए संक्रमित, रिकवर होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : मानव जाति के अस्तित्व पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का तूफान अब थमता नजर आ रहा […]
April 13, 2021 इंदौर में एक दिन में 15 सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, बढ़कर 18 फ़ीसदी हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉक डाउन कहें या कोरोना कर्फ्यू, इससे समस्या के हल में कोई मदद नहीं मिलती ये एक […]
October 5, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी…
अरविंद तिवारी9009890098
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
🚥 14 महीने पहले जब […]
March 24, 2024 गेर मार्ग पर प्लास्टिक कवर से ढंकी जाएगी ऐतिहासिक इमारतें
निगमायुक्त ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।
रंगपंचमी पर गेर निकलने के बाद एक घंटे में […]
February 9, 2022 शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहीद प्रतीक पुणतांबेकर की मंगलवार को 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के नागरिकों […]
December 29, 2021 बिजली के बढ़े बिल और महंगाई से पीड़ित महिलाओं ने राजानी के समक्ष व्यक्त की अपनी पीड़ा
देवास : बीते पाँच सप्ताह से देवास जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी, शहर के विभिन्न वार्डो में […]
August 28, 2023 खुशी व ईमानदारी से काम करोगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी : रघुबीर यादव
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने मशहूर एक्टर, कंपोजर और सिंगर […]