पुलिस ने लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ।
अयोध्या : राम मंदिर में कैमरे वाला चश्मा पहनकर एक शख्स घुस गया और रामलला की तस्वीरें लेने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया।उसने तमाम सुरक्षा बैरियर पार कर अंदर प्रवेश पा लिया था। जैसे ही एक सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ी, उसे हिरासत में ले लिया गया। खुफिया एजेंसियां आरोपी युवक से पूछताछ कर रही हैं। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने की खबर से हड़कंप मच गया है। हुआ यूं कि एक युवक रामलला के दर्शन करने मंदिर पहुंचा। उसने कैमरों वाला चश्मा लगा रखा था। सभी चेकिंग पॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को उसके ऊपर शक नहीं हुआ। वह अंदर मंदिर में पहुंच गया और परिसर में फोटो खींचने लगा। उसने जो चश्मा पहना हुआ था, उसके फ्रेम के दोनों किनारों पर कैमरे लगे थे। इससे बड़ी आसानी से फोटो खींची जा सकती है।
बता दें कि राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था UP सरकार की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के हाथ में है। इसमें UP पुलिस और PAC के आलराउंडर जवान शामिल हैं। इससे पहले CRPF की छह बटालियन और PAC की 12 कंपनी राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का काम संभाला करती थी। फिलहाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
Related Posts
July 22, 2023 बीजेपी कार्यालयों को आम लोग अपना समझे इस बात का प्रयास करें : नड्डा
बीजेपी प्रदेश कार्यालय संचालन समितियों के सदस्यों की बैठक नई दिल्ली में आहूत।
इंदौर […]
September 3, 2020 थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण , प्रतिदिन ढाई सौ से ज्यादा मिल रहे संक्रमित मरीज..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन ढाई सौ से […]
April 3, 2021 प्रेस की आजादी पर हमले के खिलाफ सर्वधर्म संघ ने भी बुलंद की आवाज
इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर पीली गैंग के […]
April 7, 2020 शहर कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल विधायक और विशाल पटेल की अगुवाई में […]
January 22, 2021 दुधारी तलवार है सोशल मीडिया, सोच- समझ कर करें इसका इस्तेमाल, सेवा सुरभि के टॉक शो में वक्ताओं ने कही ये बात
इंदौर : देश के 78 प्रतिशत लोग न्यूज को फोन पर पढ़ना पसंद कर रहे हैं। एक भारतीय रोजाना […]
May 22, 2019 झूठी बयानबाजी कर रहे हैं कमलनाथ- मालू इंदौर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देवास लोकसभा सीट के सहप्रभारी गोविंद मालू ने सीएम कमलनाथ […]
March 13, 2022 आईडीसीए ने वेंकटेश और आवेश सहित क्रिकेट की 5 हस्तियों को किया सम्मानित
इंदौर : इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार को निजी होटल में आयोजित समारोह में […]