रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगाया गया प्रतिबंध।
उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल पर रील बनाकर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती के दौरान मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है।
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक व एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि भस्म आरती में श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आरती में जाने के पहले श्रद्धालुओं को बाहर ही चेकिंग पॉइंट पर मोबाइल जमा कराना होगा। यह प्रतिबंध गुरुवार से ही लागू हो गया है।
बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करते हैं।
महाकाल मंदिर समिति के सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर ने बताया कि श्रद्धालु अनुमति चेक कराने के बाद सुरक्षा गार्ड या मंदिर समिति के कर्मचारियों को चेकिंग पाइंट पर अपना मोबाइल जमा कराएंगे। भस्म आरती संपन्न होने के बाद संबंधित श्रद्धालुओं का मोबाइल वापस लौटा दिया जाएगा।
Related Posts
November 13, 2024 जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
15 नवंबर को होलकर विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर होगा गौरव दिवस समारोह।
हजारों […]
November 3, 2021 दीपावली पर मोदी सरकार का तोहफा, पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए की दी राहत
नई दिल्ली : दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती […]
November 22, 2020 उज्जैन में दो बदमाशों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
उज्जैन: जिला प्रशासन व पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ फिर अभियान छेड़ते हुए 2 अवैध निर्माणों […]
September 16, 2023 चार्टर्ड प्लेन उतरते समय दुर्घटना ग्रस्त, 08 घायल
मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश […]
March 12, 2025 देवास एसपी ने स्थानीय कोतवाली थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच
कोतवाली पुलिस ने 10 से ज्यादा युवाओं का सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस।
चैंपियंस […]
March 6, 2021 नहीं रुकी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी तो 8 मार्च से लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू- शिवराज
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य।
स्कूल, कॉलेजों […]
May 13, 2020 कलेक्टर का ऐलान, ईद पर नहीं खुलेंगी मस्जिदें, गाइडलाइन का होगा सख्ती से पालन इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कर दिया है कि किसी भी धर्मस्थल को खोलने की इजाजत नहीं […]