भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया है कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का फैसला उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगा। प्रसाद के रूप में यहां मदिरा का भोग लगता रहेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि काल भैरव मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, ऐसे में भक्त यहां मदिरा चढ़ा सकेंगे, उसपर कोई रोक नहीं रहेगी। बता दें कि शुक्रवार को महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का ऐलान किया गया था। उसके बाद से ही ये आशंकाएं उठने लगी थी की उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में जहां मदिरा का भोग लगाने की परंपरा है, उसका निर्वहन कैसे होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्टीकरण के बाद इन आशंकाओं का समाधान हो गया है।
Related Posts
August 15, 2020 कोरोना से लड़ने में मीडिया का अहम योगदान- कलेक्टर इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब में 'एक मास्क अनेक जिंदगी' अभियान का […]
June 13, 2020 वरिष्ठ नेता मोघे ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता लाने पर दिया जोर इंदौर : शहर को अनलॉक किए जाने के बाद क्या परिवर्तन आए हैं..? इनमें कौन सी कमियां हैं और […]
April 7, 2020 कार्यकर्ताओं ने घरों में ध्वज लगाकर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस इंदौर : जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में […]
January 29, 2022 एमवायएच गोलीकांड का आरोपी सलमान लाला गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
इंदौर : एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस संचालक पर गोली चलाकर सनसनी मचाने और अपने कारनामों […]
February 7, 2019 कांग्रेस मुक्त भारत की बात गाँधीजी ने कही थी- पीएम मोदी नई दिल्ली: कांग्रेस मुक्त भारत का नारा गाँधीजी का है मेरा नहीं। गाँधीजी समझ गए थे कि […]
July 19, 2025 इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में 05 किलो 430 ग्राम के शिशु ने लिया जन्म
सिजिरियन डिलेवरी के बाद शिशु और माँ दोनों स्वस्थ।
इंदौर : शहर के पीसी सेठी सरकारी […]
February 18, 2019 पुणे जा रही बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित सेंधवा: इंदौर से पुणे जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस […]