क्षिप्रा एक्सप्रेस 20 फरवरी को निरस्त रहेगी।
इंदौर : उत्तर मध्ये रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के कारण रतलाम मण्डल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी। इनमें डॉ.अंबेडकर नगर से इंदौर होते हुए प्रयागराज जानेवाली प्रयागराज एक्सप्रेस और इंदौर – हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस शामिल हैं।
रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि 18 से 27 फरवरी 2025 तक डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और खजुराहो से प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी।इसी तरह 19 से 28 फरवरी 2025 तक प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14116 प्रयागराज -डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा प्रयागराज से खजुराहो के मध्य निरस्त रहेगी। 20 फरवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर – हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 18 फरवरी को भी यह ट्रेन निरस्त रही थी।
20 एवं 22 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा – इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
July 24, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक में भारत का खाता खुला, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारत का पदकों का खाता कुल गया है। वेटलिफ्टिंग में […]
September 4, 2024 इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन पर जल्द शुरू होगा काम : सीएम
इंदौर : इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की घोषणा पर शीघ्र अमल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]
January 5, 2025 श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में 19 वा ब्रह्मोत्सव 07 जनवरी से
07 जनवरी को पुष्कर्णी में नौका विहार।
08 जनवरी को सजेगा मनोहरी पुष्प बंगला।
09 […]
October 13, 2023 मप्र में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की उठी मांग
छठ पर्व के कारण पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान ने चुनाव आयोग से की मांग।
इंदौर : मध्य […]
September 8, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम को मंजूरी भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से […]
January 24, 2022 प्रबुद्धजनों ने बताया देश, समाज व शहर के हित में क्या करना चाहिए, क्या नहीं..
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम की सहभागिता में चल […]
February 17, 2021 सीधी बस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शिवराज, सरकार की ओर से हरसम्भव मदद का दिया भरोसा
भोपाल : मंगलवार को सीधी में हुए बस हादसे के जिम्मेदार बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]