विजयंत ट्रेवल्स की बताई गई है बस।
बस संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा को बताया जा रहा घटना की वजह।
रीवा : विजयंत ट्रेवल्स की रीवा से इंदौर जा रही बस पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा अंधाधुंध पथराव किए जाने से एक यात्री की मौत हो गई और बस का ड्राइवर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विजयंत ट्रेवल्स की बस सोमवार देर शाम सरदार वल्लभ भाई अंतर राज्य बस स्टैंड से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस चोरहटा थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास पहुंची, सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और बस पर भारी पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बस के कांच फूट गए। बस में सवार यात्रियों में पथराव से खलबली मच गई और वे बुरीतरह भयभीत हो गए। घटना में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक यात्री की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
मृतक एवं घायल की पहचान के लिए विजयंत ट्रेवल्स अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उक्त घटना बस संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा का परिणाम हो सकती है। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
February 16, 2019 मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा: 60+ में महाराष्ट्र ने जीता खिताब इंदौर: अभय प्रशाल में खेली जा रही 26 वी राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा में […]
March 24, 2021 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाई बस, 5 जवान शहीद
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा […]
January 18, 2021 वेब सीरीज तांडव को लेकर मचा बवाल, बीजेपी ने मुम्बई पुलिस से की निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुंबई: तांडव वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से इस वेब सीरीज को ट्विटर व अन्य मीडिया […]
January 7, 2021 अमेरिकी संसद ने जो बाइडन की जीत पर लगाई मुहर, ट्रम्प समर्थकों की हिंसा नहीं आई काम
वाशिंगटन : अमेरिकी संसद ने 15 घंटे चली लंबी बहस के बाद जो बाइडन की जीत पर अपनी मुहर लगा […]
August 7, 2025 अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर लादने जा रही मोहन यादव सरकार..
स्टाम्प शुल्क में 500% तक की बढ़ोतरी का जीतू पटवारी ने किया कड़ा विरोध
मुख्यमंत्री […]
July 16, 2023 कारखाना संचालक के साथ लूट की घटना के आरोपी पकड़ाए
लूटे गए रुपए,अवैध पिस्टल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद।
इंदौर : पालदा […]
June 21, 2023 विशिष्ट पद्धति से ताली बजाने से कई रोगों से मिल सकता है छुटकारा
योगाचार्य अरुण ऋषि ने विश्व योग दिवस पर साधकों को दिए टिप्स।
महाराष्ट्र के मंत्री […]