भोपाल : रामनवमी के दिन खरगोन में एसपी पर गोली चलाने वाले आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई है। गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आरोपी वसीम अभी फरार चल रहा है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगोन हिंसा के कई वीडियो फुटेज सामने आए हैं, उनके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। अब तक 154 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि मोहसिन और नवाज नामक दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है।साथ ही एक पत्थर बाज तेजू को इंदौर से पकड़ा गया है।
कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा का तंज।
प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों और बैठकों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पीके आए तो इस बार कांग्रेस को लेटाकर जाएंगे। कमलनाथ बुजुर्ग हैं।वह जनता से कुछ नहीं सीखे हैं अब पीके उन्हें सिखाएंगे।
प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है’।
कोरोना के नए वैरियंट को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। हमने न कोरोना से ध्यान हटाया है, न सैम्पल कम किए हैं और न ही वैक्सीनेशन कम किया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कोई चिंता की बात नहीं है। जीनोम सीक्वेंसिंग मध्यप्रदेश में हो रही है।
Related Posts
March 25, 2022 ग्रेनेक्स इंडिया- 2022 में दाल मिल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अत्याधुनिक मशीनों का दिया जा रहा डेमो
दाल एवं अनाज मशीनरी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरु
इंदौर : बदलते दौर में दाल, दलहन और […]
July 8, 2021 पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने अभिनेता दिलीपकुमार के निधन पर जताया शोक
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान सिने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा […]
January 14, 2024 राह चलते छात्र से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश पकड़ाए
भंवरकुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त […]
November 30, 2018 डब फ़िल्म 2.0 को मिली बम्पर ओपनिंग रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैकसन अभिनीत फ़िल्म 2.0 को बम्पर ओपनिंग मिली है। मूल रूप से […]
April 4, 2021 फ़िल्म निर्माता तेजन दीक्षित ने इंदौर में शुरू किया अपना नया कार्यालय
इंदौर : सिनेमा जगत में देश भर में अपना और इंदौर का नाम रोशन करने वाले फिल्म निर्माता, […]
February 6, 2022 लाता दीदी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
मुम्बई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुम्बई के शिवाजी पार्क में किया […]
May 4, 2021 सुप्रीम कोर्ट का फरमान, कोरोना महामारीं के कारण चल रहीं केवल ऑनलाइन क्लासेस, फीस कम करें शिक्षण संस्थान
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद हैं। सिर्फ […]