हिंसा की घटना में शामिल 13 लोगों पर एफआईआर।
सुरक्षा के किए गए हैं माकूल इंतजाम।
इंदौर : डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 09 मार्च की रात को हुई हिंसा की घटना के बाद स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। एहतियात बतौर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किये गए है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ आरोपियों के विरूद्ध रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह और एसपी ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी महू पहुँचे और देर रात तक मौजूद रहकर हालात पर काबू पाया। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के बाद महू में तिरंगा लेकर जुलूस निकाल रहे लोगों पर वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था। इस दौरान कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी गई थी। पथराव में जुलूस में शामिल कुछ लोग घायल भी हुए थे।
Related Posts
June 19, 2024 यातायात और पार्किंग समस्या को लेकर महापौर ने व्यापारिक संगठनों के साथ की चर्चा
व्यापारिक एसोसिएशन ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
November 11, 2019 रात 11बजे तक अनवरत चलता रहेगा सांई भण्डारा इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे में शनिवार से प्रारंभ हुआ […]
September 2, 2024 एआई का औजार की तरह इस्तेमाल करें, उसके गुलाम न बनें : न्यायाधिपति बिंदल
इंदौर : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति राजेश बिंदल ने कहा है कि आर्टिफिशियल […]
September 1, 2020 अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ बप्पा को दी गई विदाई इंदौर : कोरोना संक्रमण के कारण इस बार गणेशोत्सव की वह धूम देखने को नहीं मिली, जिसके लिए […]
August 6, 2020 इस वर्ष नहीं होगी सीईटी, विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश इंदौर : CET-2020 के सम्बन्ध में बुधवार 5 अगस्त को कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की […]
January 3, 2023 हिमाचल प्रदेश में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ […]
February 8, 2024 इंदौर शहर के बीजेपी कार्यकर्ता 10 फरवरी को अयोध्या यात्रा पर जाएंगे
आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए कुल 1344 कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या।
1344 कार्यकर्ताओं को […]