25 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल की गई जब्त।
इंदौर : MD ड्रग्स प्रकरण में फरार 02 आरोपी ड्रग्स के साथ क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आए हैं। प्रकरण में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से लगभग 25 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की गई है।आरोपीगण ड्रग्स का सेवन करने के भी आदि हैं।
एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चिमनबाग मैदान इंदौर से पकड़ा गया। उसका नाम राजिक खान उम्र 35 वर्ष निवासी जूना रिसाला इंदौर होना बताया गया।उसके कब्जे से 11 ग्राम MD Drugs, मोटरसाइकिल, एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी से पुलिस रिमांड में पूछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ md ड्रग्स अपने साथी आरोपियों वाजिद अंसारी नि. आजाद नगर तथा सद्दाम शेख नि.आजाद नगर इन्दौर के माध्यम से प्राप्त करना बताया।
इस पर पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों को भी पकड़ा गया। उनके कब्जे से 13.90 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में ओर भी जानकारी प्राप्त करने सहित प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जा रही है ।
Related Posts
April 16, 2020 पीड़ित मानवता की सेवा में न्यायाधीशगण भी दे रहें हैं योगदान इंदौर : कोरोना के प्रकोप के चलते गरीब और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने पेट भरने की […]
March 23, 2025 टर्नओवर 05 करोड़ से ज्यादा होने पर लागू होंगे ई – इनवॉइस के प्रावधान
इंदौर : वर्ष 2024-25 की समाप्ति की ओर है ! साथ ही एक नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत भी हो […]
September 14, 2021 खजराना गणेश को लगाया गया अजवाइन के लड्डुओं का भोग, चलित भजन संध्याओं का दौर जारी
इंदौर, 13 सितंबर। खजराना गणेश मंदिर पर आज अशोक भैया सरकार एवं उनकी टीम के भजन गायकों ने […]
November 10, 2020 पलटवार की तैयारी में कोरोना, लगातार दूसरे दिन सौ से ज्यादा मिले संक्रमित…!
इंदौर : दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ और मास्क पहनने में बरती जा रही […]
November 22, 2020 उज्जैन में दो बदमाशों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
उज्जैन: जिला प्रशासन व पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ फिर अभियान छेड़ते हुए 2 अवैध निर्माणों […]
February 2, 2025 विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है 2025 – 26 का बजट
आम जनता को तोहफे के साथ देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा बजट।
इंदौर : विधायक रमेश […]
July 31, 2017 समंदर से ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप बरामद, 3500 करोड़ की हेरोइन जब्त गुजरात: गुजरात के करीब अरब सागर में कोस्टगार्ड ने देश की अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप […]