गेर संचालक शेखर गिरी ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर गेर निकालने में जताई थी असमर्थता।
इंदौर : आर्थिक तंगी के चलते इस बार रंग पंचमी के मौके पर गेर निकालने में असमर्थता जाहिर करने वाले एक गेर संचालक को कलेक्टर आशीष सिंह ने 2 लाख रु की मदद देने के निर्देश दिए हैं। उक्त गेर संचालक द्वारा द्वारा पिछले 25 वर्षों से टोरी कॉर्नर गेर क्लब के नाम से गेर निकाली जाती है। गेर के संचालक शेखर गिरी ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए गेर निकालने में असमर्थता जाहिर की थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर संचालक को भरोसा दिलाया कि वह गेर जरूर निकालें अपनी गेर की परंपरा जारी रखें। जिला प्रशासन आर्थिक मदद करेगा । कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में अन्य गेर संचालकों को भी आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव किया था लेकिन अधिकांश गेर संचालकों ने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि गेर, इंदौर की सांस्कृतिक विरासत है। इसे किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन गेर संचालकों की पूरी मदद करेगा।
Related Posts
December 29, 2023 ट्रेन की चपेट में आने से मृत बालिकाओं के परिजनों को चार – चार लाख रुपए की मदद
मृत बालिकाओं के निवास पर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना।
मृत बालिकाओं की चार […]
July 4, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले फिर पहुंचे 10 के पार, खतरा अभी टला नहीं….?
इंदौर : लोगों को बार- बार समझाइश दी जा रही है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, […]
February 21, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी : विजयवर्गीय
मंत्री विजयवर्गीय ने जबलपुर एवं मंडला का किया दौरा।
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार में […]
May 27, 2023 राष्ट्र के अमृत काल में सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में युवा सक्रिय योगदान दें
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के `युवा संवाद' कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : युवा एक […]
March 19, 2024 केवल उत्सव नहीं, पुरातन संस्कृति का प्रतिबिंब है भगोरिया
🔹कैलाश विजयवर्गीय🔹
जनजातीय संस्कृति का महापर्व भगोरिया 18 मार्च से शुरू हो गया है। […]
August 7, 2025 रीजनल पार्क का टेंडर किया जाए निरस्त
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने की मांग।
पार्क की बेशकीमती जमीन मामूली राशि में किसी […]
June 7, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तंज..कब परिपक्व होंगे राहुल..?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राहुल गांधी के बयान पर पलटवार ।
आखिर कब परिपक्व […]