महापौर ने श्वानोंं के नसबंदी अभियान की प्रगति का लिया जायजा।
इंदौर : शहर में बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की और समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान महापौर ने श्वानोंं के नसबंदी अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल इंदौर की नहीं, देश के कई शहरों की है। सुप्रीम कोर्ट में इस विषय को लेकर पहले से कई याचिकाएं लंबित हैं, ऐसे में नगर निगम इंदौर को भी तथ्यात्मक और मजबूत आधार के साथ रिव्यू दायर करना चाहिए, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकल सके।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में इंदौर में लगभग तीस हजार श्वानों की नसबंदी शेष है शेष की नसबंदी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है ।महापौर ने नसबंदी के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि “इंदौर की जनभागीदारी पूरे देश के लिए मिसाल है। हम सभी को मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढना होगा ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”
Related Posts
April 2, 2020 डॉक्टरों पर हमला करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे- सीएम भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने इंदौर के टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ […]
August 21, 2019 नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए चिदंबरम नई दिल्ली : बुधवार रात नाटकीय घटनाक्रम के बाद आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में […]
May 7, 2021 जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, कोरोना का चल रहा इलाज, मौत की उड़ी थी अफवाह
नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही […]
July 19, 2025 इंदौर शहर से गुजरी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा से माहौल हुआ शिवमय
सैकड़ों मंचों से पुष्पवर्षा कर किया गया कावड़ यात्रा का स्वागत।
पांच झांकियां भी […]
February 6, 2020 दम्पत्ति पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 6- 6 माह का कठोर कारावास इंदौर : पति- पत्नी पर चाकू से हमला किये जाने के 9 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को […]
August 15, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम से गांधी हॉल तक निकाली गई स्वच्छ तिरंगा यात्रा
इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, इसके असली हीरो सफाई मित्र है- मंत्री […]
December 6, 2019 प्रहलाद लोधी मामले में SC के फैसले से कांग्रेस को पड़ा करारा तमाचा भोपाल : एक बार फिर से लोकतंत्र और न्याय की जीत हुई। पवई से विधायक प्रहलाद लोधी के मामले […]