मुम्बई : रिलायंस जियो प्रबन्धन ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। जिओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 10 अक्टूबर के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों के नम्बरों पर कॉल करने पर जियो ग्राहकों को 6 पैसे प्रति मिनट की दर से अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा हालांकि जियो से जियो नम्बर पर बात करने का कोई पैसा नहीं लगेगा। वह पहले की तरह फ्री रहेगा।
IUC- TOP UP डलवाना पड़ेगा।
जियो की ओर से कहा गया है कि जियो से इतर नम्बरों पर बात करने के लिए IUC – TOP UP डलवाना पड़ेगा। यह TOP UP न्यूनतम 10 रुपए का होगा।
TOP UP के मूल्य के बराबर फ्री डाटा मिलेगा।
जियो की ओर से बताया गया है कि TOP UP वाउचर के बदले ग्राहक को उसके मूल्य के बराबर डाटा फ्री दिया जाएगा।
ट्राई के नियमों के तहत देना पड़ता है आईयूसी चार्ज।
टेलीकॉम कंपनियों को एक से दूसरी कम्पनी के नम्बरों पर किये गए आउटगोइंग कॉल के बदले आईयूसी चार्ज देना पड़ता है। ये चार्ज उस कम्पनी को देना पड़ता है जिसके नम्बर से कॉल किया गया है। ट्राई ने पहले 1 जनवरी 2020 तक आईयूसी चार्ज पूरीतरह खत्म करने का फैसला लिया था। लेकिन अब वह इस फैसले की समीक्षा करने जा रहा है। इसके चलते जियो ने अन्य कम्पनियों के नम्बरों पर वॉइस कॉलिंग का शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। सीधे शब्दों में कहें तो जियो अभी तक आईयूसी चार्ज खुद वहन करती थी लेकिन अब उसने यह भार ग्राहकों पर डाल दिया है।
Related Posts
October 23, 2023 चले हुए कारतूसों के सहारे मप्र का रण जीतना चाहती है बीजेपी…
भाजपा के 31 में से 28 मंत्री दुबारा मैदान में, कमीशन खाने वालो को प्रमोशन…चरणसिंह […]
November 21, 2020 परशुराम सेना ने मनाया दीपावली मिलन समारोह,ब्राह्मण समाज से संगठित होने का किया आह्वान
इंदौर : राष्ट्रीय परशुराम सेना की इंदौर इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर के रेवेन्यू नगर […]
March 24, 2021 मंत्री तुलसी सिलावट ने बनाए गोल घेरे, लोगों को दिलाया मास्क लगाने का संकल्प
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान […]
February 8, 2022 अवैध हथियारों के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना पंढरीनाथ की संयुक्त कार्रवाई मे आदतन आरोपी को […]
October 13, 2020 मप्र में खत्म हो गई है कांग्रेस, उपचुनाव में बीजेपी को मिलेगी बड़ी जीत
भोपाल : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि उपचुनाव में कांग्रेस को […]
December 17, 2021 स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे पं. हरिप्रसाद चौरसिया
नृत्यांगना हेमामालिनी और शास्त्रीय गायिका परवीन सुलताना को स्वर हरि सम्मान।
इंदौर : […]
January 17, 2022 पत्नी का गैंगरेप करवाने वाले दरिंदे की ऐशगाह पर चला बुलडोजर
इंदौर : दूसरी पत्नी का नौकर व दोस्तों से गैंगरेप करवाने वाले शैतान बिल्डर राजेश […]